फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंजाब में नर्सों के लिए बनेगा अलग विंग

पंजाब में नर्सों के लिए बनेगा अलग विंग

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Mohali
Mohali Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। राज्य के सेहतमंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा है कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में नर्सों की जिम्मेदारी अहम होती है। डाक्टर, भगवान और मरीज के बीच में नर्स एक अहम कड़ी के रूप में कार्य करती है। जिसके चलते पंजाब सरकार ने भी राज्य की नर्सों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से विभाग में नर्सों के लिए एक अलग विंग बनाने की योजना बनाई है। मित्तल शुक्रवार को रतन प्रोफेशनल कॉलेज में नर्सिंग सप्ताह पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाल ही में हुई एक राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान पंजाब तथा अन्य राज्यों ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के लिए अलग विंग की स्थापना की जाए। जिसके तहत नर्सों की नियुक्ति, समयबद्ध तरक्की, नर्सों के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा प्रबंधकीय समस्याओं का समाधान एक ही छत तले किया जाए। इससे पंजाब में हजारों नर्सों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नर्सों की मांग बढे़गी। जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने रोपड़, लुधियाना और जालंधर समेत राज्य में छह नए नर्सिंग कालेजों को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नशीली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन एसएल अग्रवाल, नर्सिंग सलाहकार इंदरजीत कौर वालिया, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एसएम खेड़ा, महासचिव दीपक गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed