{"_id":"55-15170","slug":"Mohali-15170-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे प्लॉटों के बाद सारे शहर पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे प्लॉटों के बाद सारे शहर पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू
Mohali
Updated Sun, 10 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। छोटे प्लॉटों के बाद अब सारे शहर पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के लिहाज से सारे शहर को सात जोन में बांटा है। जोनिंग का नोटिफिकेशन शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। जिन लोगों को जोनिंग से संबंधित कोई भी ऐतराज है, वे एक महीने के अंदर अपने ऐतराज दाखिल कर सकते हैं। उसके बाद फाइनल नोटिफिकेशन होगा। फिर डीसी की अगुवाई में एक कमेटी हर जोन का प्रॉपर्टी टैक्स तय करेगी। जिसके बाद लोगों से टैक्स की वसूली शुरू की जाएगी।
राज्य सरकार ने 15 नवंबर-12 को म्यूनिसिपल कॉरपोरशन एक्ट में संशोधन करके प्रॉपर्टी टैक्स लागू कर दिया था। नगर निगम मोहाली ने भी दस दिसंबर-12 को प्रस्ताव पास कर इसे लागू करने का फैसला कर लिया था। इस संबंध में बनी जोनिंग कमेटी की मीटिंग 24 जनवरी-13 को हुई थी। जिसमें सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक बलबीर सिद्धू ने प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध किया था। परंतु कमेटी के चेयरमैन एवं निकाय विभाग के डायरेक्टर प्रियंका भारती ने विभाग द्वारा तैयार किए गए जोनिंग के प्रस्ताव पर सहमति जता दी थी। इसे निकाय विभाग को भेज दिया गया था। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद निगम ने शुक्रवार को जोनिंग का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें शहर के अलग-अलग हिस्सों की टेंटेटिव मार्केट वैल्यू और रेंटल वैल्यू के आधार पर उन्हें ए से लेकर जी तक सात जोनों में बांटा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले निगम छोटे प्लॉटों के मालिकों से टैक्स वसूली की कवायद शुरू कर चुका है। पचास वर्ग मीटर और सौ वर्ग मीटर के मकान मालिकों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। उन्हें नवंबर-12 से मार्च-13 तक का बनता टैक्स 31 मार्च तक जमा कराने को कहा गया है।
-- बॉक्स
ये इलाके हैं विभिन्न जोन में
ए - सेक्टर 53, 59, 60, 61,70, 71, 69 का कुछ हिस्सा
बी - सेक्टर 49, 48 का कुछ हिस्सा, 63, 64, 65, 66 का रिहायशी इलाका, 67 का कुछ हिस्सा
सी - सेक्टर 54, 55, 56
डी - सेक्टर 62, 51 का कुछ हिस्सा
ई - सेक्टर 72, 73, 66 (इंडस्ट्रियल एरिया)
एफ - सेक्टर 56ए, 57, 58 (इंडस्ट्रियल एरिया)
जी - निगम सीमा में आने वाले सारे गांव