{"_id":"55-13885","slug":"Mohali-13885-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-मेल हैक कर 12 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-मेल हैक कर 12 लाख की धोखाधड़ी
Mohali
Updated Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। डेंटल चेयर की सप्लाई करने वाली कंपनी के ई-मेल को हैक कर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सेक्टर-39 थाना की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पहले भी चीन की उक्त कंपनी से खरीदारी कर चुकी थी और इस मद में पांच लाख रुपये का बकाया भी था। हैकरों ने सेक्टर-38 डी निवासी महिला एम. बत्ता से 12 लाख रुपये का ऑर्डर हासिल कर, तीन भारतीय बैंकों के खातों में रकम जमा कराने को कहा। रुपये जमा होने के बाद हैकरों का सुराग नहीं मिला। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत की।
सेक्टर-38 डी निवासी महिला ने जुलाई में कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए ऑफर और ई-मेल को देखकर 12 लाख रुपये के डेंटल चेयर और स्पेयर्स की खरीदारी के ऑर्डर दिए थे। लेकिन, कई महीने बाद भी जब महिला को न तो प्रॉडक्ट मिला और न ही रुपये वापस किए गए। तो उन्होंने संबंधित कंपनी से इस बाबत शिकायत की। कंपनी ने ई-मेल की हैकिंग की बात कहते हुए महिला को जानकारी दी कि ई-मेल भेजने वाले ने कंपनी को एक ई-मेल भेजा था, जिसमें उन्होंने महिला की आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला दिया था। चंडीगढ़ में ई-मेल हैकिंग के जरिये 12 लाख की धोखाधड़ी का शायद यह पहला मामला है। साइबर सेल ने इस मामले की जांच की, जिसमें पुलिस को एक व्यक्ति का सुराग मिल चुका है। शुक्रवार को पुलिस ने सेक्टर-39 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66सी और 66डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही इस मामले में पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।