{"_id":"55-13736","slug":"Mohali-13736-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में बना डाली 8 मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में बना डाली 8 मंजिल
Mohali
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक से स्पाइस चौक को जाने वाली सड़क से रोजाना गुजरने वाले लोग शुक्रवार सुबह हैरान रह गए। पावरकाम के दफ्तर के साथ जो प्लॉट उन्हें रोजाना खाली नजर आता था, वहां पांच मंजिला इमारत तैयार हो चुकी थी। यहां से गुजरने वाला हर शख्स एक बार रुककर इस अजूबे को जरूर देख रहा था। कुछ लोग तो मोबाइल से इस इमारत को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। यह दस मंजिला सैंपल बिल्डिंग इंस्टाकॉन सिनर्जी कंपनी की ओर से बनाई जा रही है। लोगों के लिए फैक्टरी-मेड-स्काईस्क्रैपर देखने का यह पहला अनुभव था। इस बिल्डिंग की कंक्रीट की नींव को छोड़कर बाकी सभी मैटल मैटीरियल फैक्टरी में बनाया गया है। इन्हें बस मौके पर जोड़ा जा रहा है। सिनर्जी की टीम के 200 टेकिभनशियन इस बिल्डिंग को बनाने में रात-दिन जुटे हुए हैं। पहले बड़ी सी क्रेन एक मंजिल के ढांचे के ब्लॉक एक-एक करके रखती है और फिर उस पर छत डाली जाती है। फिर साइडों के पैनल लगाए जाते हैं। इसके बाद एक टीम दूसरी मंजिल का ढांचा खड़ा करने में लग जाती और वहीं एक टीम बने हुए ढांचे पर दीवारें खड़ी करने और खिड़कियों पर कांच लगाने में लगती।
एनर्जी बचाएगी, सैकड़ों साल तक रहेगी खड़ी
सिनर्जी के एमडी हरपाल सिंह ने बताया कि इस अनोखी इमारत में एनर्जी की खपत पांच गुना कम होगी। इस बिल्डिंग में बाहर से गर्मी या ठंड नहीं आ सकेगी। यह इमारत भूकंपरोधी भी है, जो सैकड़ों साल तक खड़ी रह सकती है। इस इमारत में आईटी कंपनियों, होटल, हॉस्टल और हॉस्पिटल आदि को जगह दी जाएगी।
आज खड़ी मिलेगी दस मंजिला इमारत
इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन वीरवार को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने किया था। हालांकि कंपनी ने इसे शनिवार तक तैयार करने का ऐलान किया है, पर जिस रफ्तार से काम हो रहा है, शुक्रवार रात तक ही बिल्डिंग का ढांचा खड़ा हो जाने की उम्मीद है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक आठवीं मंजिल का ढांचा खड़ा किया जा चुका था, जबकि नौ बजे तक इन मंजिलों पर इंटीरियर का काम चल रहा था। पहली तीन मंजिलों की दीवारों व छतों का काम पूरा हो चुका था और चौथी मंजिल का चल रहा था।
विज्ञापन
वर्करों ने फहराया तिरंगा
साइट पर वर्करों ने दोपहर 3.48 बजे सातवीं मंजिल पूरी होने के बाद वहां तिरंगा फहराया। वहीं, नीचे मौजूद उनके साथी भी खुशी से झूम उठे। उन्होंने भी जमकर भंगड़ा डाला। वहीं, मौके पर जोशीले गीत भी गूंज रहे हैं।