{"_id":"55-13732","slug":"Mohali-13732-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामूवालिया ने किया 157 मेंबरी कमेटी का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामूवालिया ने किया 157 मेंबरी कमेटी का ऐलान
Mohali
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया ने नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में अकाली दल शहरी जत्थे की 157 मेंबरी कमेटी का ऐलान किया गया है। जोकि जत्थे की तीसरी घोषित कमेटी है, जिसमें बहुत से लोगों को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, महासचिव, जत्थेबंदक सचिव, सचिव, सलाहकार और वर्किंग कमेटी मेंबरों के ओहदों से नवाजा गया है। रामूवालिया ने कहा कि हलके में एक हजार वर्करों का मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। जोकि मोहाली में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगी। जल्द ही अकाली दल के पदाधिकारियों व वर्करों का ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। उन्हें बूथ-वाइज कमेटियां बना कर वोट बनवाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन