{"_id":"11509","slug":"Mohali-11509-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 स्टूडेंट्स को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 स्टूडेंट्स को मिली नौकरी
Mohali
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। क्वेस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के झंजेड़ी कैंपस में शुक्रवार को जॉब फेयर आयोजित किया गया। इसमें मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स की सिलेक्शन के लिए 15 कंपनियां कैंपस में पहुंचीं। जॉब फेयर का शुभारंभ ग्रुप के प्रिंसिपल डायरेक्टर डा. राजा सिंह खेला ने किया। इस दौरान एमबीए और बीटेक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले विद्यार्थियों का लिखित टेस्ट हुआ। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू का दौर चला। इसके बाद कुल 39 विद्यार्थियों का चयन किया गया। कुछ को तो मौके पर ही नियुक्ति पत्र दे दिए गए। ग्रुप के चेयरमैन डीएस सेखों और वाइस चेयरमैन हरिंदर कांडा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और साथ ही इमानदारी से काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन