{"_id":"11508","slug":"Mohali-11508-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 इंजीनियरों पर गिरी तबादले की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 इंजीनियरों पर गिरी तबादले की गाज
Mohali
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की इंजीनियरिंग विंग में काम कर रहे मुलाजिमों पर एक बार फिर शुक्रवार को तबादलों की गाज गिरी। गमाडा मैनेजमेंट ने 17 और इंजीनियरों के तबादले कर दिए हैं। इन्हें राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित पुडा की अथॉरिटी मेें ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।
गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें कुछ इंजीनियर काफी समय से गमाडा में काम कर रहे थे। साथ ही इनमें कुछ केस डेपुटेशन वाले भी शामिल हैं। इंजीनियरों को एक हफ्ते के अंदर ज्वाइनिंग करनी होगी। गमाडा के अधिकारियों का तर्क है कि इन तबादलों से गमाडा और अन्य अथॉरिटी का फायदा ही होगा। क्योंकि जो अधिकारी यहां से दूसरे शहरों में जाएंगे, वे अपने अनुभव से उन क्षेत्रों के विकास में भी सहयोग करेंगे। हालांकि मुलाजिम वर्ग में इन तबादलों को लेकर रोष है। उनका कहना है कि इससे उनका काम तो प्रभावित होगा ही साथ में उनके परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि मुलाजिमों के बच्चेे ट्राइसिटी में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। गौरतलब है जिन इंजीनियरों के तबादले किए गए, वे गमाडा और पुडा के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को देख रहे हैं। ऐसे में नए अधिकारियों के आने पर कुछ समय काम भी प्रभावित होगा।