फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   97,995 siphoned off from account after hacking mobile; six transactions took place within half an hour

Mohali News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 97,995 रुपये, आधे घंटे में हुईं छह लेनदेन

Fri, 18 Sep 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
97,995 siphoned off from account after hacking mobile; six transactions took place within half an hour
मोहाली। सेक्टर-86 निवासी सज्जन सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके बैंक खाते से मोबाइल से छेड़छाड़ कर 97,995 रुपये निकाल लिए गए। यह रकम बीते दिन दोपहर चार बजे के बाद करीब आधे घंटे के भीतर छह अलग-अलग लेनदेन के जरिये निकाली गई। खाते से रकम निकलने के संदेश मिलते ही पीड़ित को ठगी का पता चला। सज्जन सिंह के अनुसार, सबसे पहले उनके खाते से 48 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर की गई। इसके बाद 9,999 रुपये की पांच और लेनदेन हुईं। इस तरह कुछ ही समय में कुल 97,995 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि सभी लेनदेन यूपीआई के माध्यम से ''नंदकिस'' नाम के खाते में किए गए हैं।
विज्ञापन

बैंक ने खाता बंद कर बचाई रकम
रकम निकलने के संदेश मिलते ही सज्जन सिंह ने तुरंत बैंक से संपर्क किया। बैंक ने उनका खाता बंद कर दिया, जिससे उसमें बची हुई रकम सुरक्षित रह गई। इसके बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत साइबर अपराध शाखा में दर्ज कराई है। सज्जन सिंह ने साइबर पुलिस से मामले की जांच कर रकम ट्रांसफर करने वालों की पहचान करने और उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मोबाइल से किस तरीके से छेड़छाड़ की गई और ठगों ने बैंक खाते तक कैसे पहुंच बनाई।
विज्ञापन


पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
मोहाली में साइबर ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश और सस्ती व बड़ी डील का झांसा देकर लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये ठगने के मामले सामने आ चुके हैं। मार्च 2026 में पंजाब पुलिस की राज्य साइबर अपराध शाखा ने ''म्यूल अकाउंट'' उपलब्ध करवाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में भेजकर उसकी परतें बनाने के लिए किया जाता था। जून 2026 तक एक साल के दौरान साइबर ठगी से जुड़े 63,749 बैंक खाते जब्त किए गए और करीब 64 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed