{"_id":"5c8035fbbdec2214623078b2","slug":"91551906299-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनूड़् काउंसिल ने 11करोड़ ,19 लाख ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनूड़् काउंसिल ने 11करोड़ ,19 लाख ,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़ काउंसिल ने किया 11 करोड़ का बजट पास
चालू वर्ष में 11 करोड़ आमदन का तय किया लक्ष्य
काउंसिल के शोरूमों की नीलामी से 3 करोड़ रुपये एकत्रित होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
बनूड़/लांडरां। नगर काउंसिल बनूड़ ने 11 करोड़ 19 लाख 82 हजार का वार्षिक बजट पास किया है। काउंसिल ने वर्ष 2019-20 मेें 11 करोड़ 31 लाख 82 हजार आमदन का लक्ष्य तय किया है। इसमें काउंसिल के शोरूमों की नीलामी से 11 करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये की राशि तय की गई है। काउंसिल की बजट मीटिंग कार्यकारी प्रधान भजन लाल की प्रधानगी में हुई। इसमें हलका विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, ईओ गुरदीप सिंह भोगल, लेखाकार प्रमोद कुमार, काउंसलर जसवंत सिंह खटड़ा, गुरमेल सिंह फौजी, प्रीति वालिया, धनदेवी, सिंदर कौर के अलावा अकाली-भाजपा के पार्षद इंद्रजीत कौर, कृष्णा देवी, राजू थॅमन, हैप्पी कटारिया, अमनदीप सिंह मौजूद थे।
काउंसिल प्रधान ने बताया कि काउंसिल की संभावी आमदन के तहत वैट से 2 करोड़ 50 लाख, बिजली चुंगी से 12 लाख, प्रापर्टी टैक्स से 58 लाख 50 हजार, रेंट और तयबाजारी से 12 लाख, पानी सप्लाई और सीवरेज से 67 लाख, बिल्डिंग एप्लीकेशन से 2 करोड़ 50 लाख, प्रापर्टी की बिक्री से 3 करोड़ की संभावित आमदन होने की उम्मीद है। इस मौके पर बजट के अलावा काउंसिल कार्यालय के साजो सामान, रंगरोगन, सीवरेज के लिए जैटिंग मशीन, जेसीबी मशीन, कार्यालय में आरओ सिस्टम लगाने संबंधी प्रस्ताव पास किए गए। विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने सभी पार्षदों को पार्टी स्तर से ऊपर उठकर शहर के विकास में यकीनी बनाए जाने की जरूरत पर बल दिया। इस मौके पर अकाली-भाजपा पार्षदों ने बजट संबंधी कुछ सवाल भी उठाए परंतु बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया।
कैप्शन- बनूड़ काउंसिल की बजट मीटिंग में मौजूद विधायक और पार्षद।