{"_id":"5a8f25b34f1c1b187e8b7b84","slug":"91519330739-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में ही बनेगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में ही बनेगा मेडिकल कॉलेज
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में ही बनेगा मेडिकल कॉलेज, दो स्थलों की हुई निशानदेही
विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और अधिकारियों ने किया साइटों का दौरा
जल्द ही रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी, तुरंत शुरू हो जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूूरो
मोहाली।
जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को अन्य जिलेे में शिफ्ट करने की राजनीति पर वीरवार को विराम लग गया। विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज की जगह के लिए दो साइटों का दौरा किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कॉलेज मोहाली में ही बनेगा। इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की ओर से इस संबंध में उन्हें आश्वासन दिया गया है। इसके बाद ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सेहत विभाग, गमाडा और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर बड़माजरा व बलौंगी का दौरा किया। अब इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी।
इस दौरान विधायक बलबीर सिद्धू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि वह ऐसे राजनीतिक चालों में न आएं। क्योंकि उक्त लोग झूठी बातें कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज बनने वाली जगह का जायजा लेने के बाद उनके राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, गुरचरन सिंह भमरा, मेडिकल शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर और सेहत मंत्री पंजाब के ओएसडी डॉ. पुनीत गिरधर, अतिरिक्त कमिश्नर विकास संजीव कुमार गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज, एसडीएम डॉ. आरपी सिंह, एसएमओ मनजीत सिंह और सेहत विभाग के सिविल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
समाजसेवी बलबीर सिंह प्रेमी ने कहा कि यह सरकार का अच्छा फैसला है। इससे आम जनता को फायदा होगा। जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले मोहाली के मेडिकल कॉलेज दूसरे जिले में शिफ्ट करने की तैयारी थी। इसी बीच मामला मीडिया में आने के बाद लोग संघर्ष की राह पर आ गए थे।