फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   4

4

Sun, 03 Mar 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
4
48 घंटे बाद भी कालोनाइजर का नहीं लगा सुराग, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

पुलिस और सीआईए स्टाफ ने कई लोगों से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
बनूड़/लांडरां। बनूड़ से तेपला को जाते मार्ग पर सरदार प्रॉपर्टी के द्वारा गोविंद एनकलेव नाम की कालोनी काट रहे संपूरन सिंह की गुमशुदगी के 48 घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है। कालोनाइजर के परिवार ने अपहरण की आशंका जताई है। शंभू पुलिस और सीआईए स्टाफ ने कई लोगों से पूछताछ की है लेकिन अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।
गांव चमारू घनौर के निवासी और पूर्व पांच साल से जीरकपुर में रह रहे संपूरन सिंह पुत्र करम सिंह नामी कालोनाइजर के पुत्र नरविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता 28 फरवरी को बनूड़ स्थित अपने दफ्तर में स्विफ्ट डिजाइर गाड़ी पीबी 11 एफसी 4635 पर शाम को 6 बजे तेपला जिला अंबाला में किसी से मिलने गए थे। नरविंदर ने बताया कि उन्हें फोन आया कि आपके पिता की दुर्घटना हो गई है और दो युवकों की मौत हो गई है। बांसमा के पास गाड़ी खड़ी है वह आकर ले जाएं। जब वह वहां पहुंचा तो गाड़ी खुली खड़ी थी उसमें चाबी नहीं थी। वहां उसके पिता नहीं थे और फोन भी बंद आ रहा है। उन्हें आशंका है कि उन्हें किसे ने अगवा कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की बरीकी साथ जांच जारी -थाना प्रभारी
शंभू थाना के एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि संपूरन सिंह का अभी तक कोई पता नहीं लगा है। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्दी ही उनका सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्शन- कालोनाइजर संपूरन सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed