{"_id":"5c6320cdbdec22738f51fdee","slug":"81550000333-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब सोशल मीडिया बनेगा बोर्ड का हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब सोशल मीडिया बनेगा बोर्ड का हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल के खिलाफ अब सोशल मीडिया बनेगा बोर्ड का हथियार
- व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे अधिकारी, हर अपडेट पर क्विक रिस्पांस के लिए बनेगा कंट्रोल रूम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए सोशल मीडिया इस बार बोर्ड का अहम हथियार होगा। तैयारियों से लेकर परीक्षा केंद्रों की हर अपडेट के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। हर अपडेट पर तत्काल रिस्पांस के लिए कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इस सब तैयारियों की मॉकड्रिल और समीक्षा के लिए मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों सहित राज्य के सभी जिलों के शिक्षा अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह नकल रहित करवाने पर जोर दिया गया।
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में डीईओ सहित जिलों के अन्य अधिकारियों को जोड़ा जाएगा। सभी अधिकारी इस ग्रुप पर हर अपडेट देंगे। जिस पर क्विक रिस्पांस के लिए कंट्रोलर ऑफिस कंट्रोल रूम की तरह काम करेगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के दफ्तरों में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। कार्यशाला के दौरान बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए परीक्षा के दौरान आने वाली कठिनाइयों और अन्य जरूरतों पर चर्चा की गई। कार्यशाला को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार, वाइस चेयरमैन बलदेव सचदेवा, बोर्ड के सचिव व डीजीएसई प्रशांत कुमार गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन बोर्ड के कंट्रोलर परीक्षा सुखविंदर कौर ने किया।
बोर्ड चेयरमैन मनोहर कांत ने कहा कि शिक्षा विभाग के साथ ही राज्य का पूरा प्रशासन नकल रहित परीक्षाएं करवाने के लिए जुट गया है। स्टूडेंट्स की सुविधा को देखते हुए परीक्षा केंद्र नजदीक बनाए गए हैं। परीक्षा की तारीखों में भी मांग के मुताबिक तबदीली की गई है। स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि नकल रहित परीक्षाएं करवाने के लिए पिछले साल शुरू की गई मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास राज्य में ऐसा माहौल बनाने का है जिससे नकल के कलंक को हमेशा के लिए मिटाया जा सके। उन्होंने कहा कि तरनतारन जिले में पिछले साल लागू मॉडल को इस बार राज्य के अन्य जिलों तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
20 से रोल नंबर स्कूलों को ऑनलाइन भेजे जाएंगे
बोर्ड के वाइस चेयरमैन बलदेव सचदेवा ने विभाग का अधिकारियों और कर्मचारियों से परीक्षाओं को सफल बनाने का आह्वान किया। डीजीएसई-कम-सचिव बोर्ड गोयल ने बताया कि 20 फरवरी से बारहवीं कक्षा के रोल नंबर स्कूलों को ऑनलाइन भेज दिए जाएंगे। इसी तरह प्रैक्टिकल और सीसीई के अंक भी बोर्ड को ऑनलाइन भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेपर चेक करने से संबंधित एक हेल्प लाइन भी तैयार की जाएगी। वर्कशॉप को डायरेक्टर अकादमिक मनजीत कौर, कंट्रोलर परीक्षा सुखविंदर कौर, उप सचिव महेंदर सिंह ने संबोधित किया। वर्कशॉप में पंजाब के सभी 22 जिलों से शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी और एलिमेंट्री) और डिप्टी डीईओ मौजूद रहे।
राज्य के 176 परीक्षा केंद्र संवेदनशील
बोर्ड परीक्षाओं के लिए राज्य में 2484 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड चेयरमैन कलोहिया ने बताया कि राज्य के 2484 परीक्षा केंद्रों में से 176 केंद्रों को संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के तौर पर चिन्हित किया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड सहित प्रशासन व पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में 99 केंद्र दिव्यांगों के लिए बनाए गए हैं।