{"_id":"5c00393bbdec2241b770fc53","slug":"81543518523-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितेंद्रवीर सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में दी गई जानकारी
सांझ केंद्र के जिला इंचार्ज ने दी युवाओं को नशा छोड़ने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पुलिस लोगों की दोस्त है। लोगों की हर समय मदद के लिए तैयार रहती है। वहीं, अब लोगों को पुलिस मदद लेने के लिए थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए पुलिस ने तीन मोबाइल एप शुरू किए हैं, जिससे लोग मोबाइल पर अंगुलियां घुमाते ही अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं मुश्किल समय में भी पुलिस उनके पास आसानी से पहुंच जाएगी। यह बात वीरवार को सेक्टर-71 स्थित जितेंद्रवीर सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने कही।
जानकारी के मुताबिक समागम में पंजाब पुलिस के जिला सांझ केंद्र के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह, सांझ केंद्र के सब डिवीजन सिटी एक के इंचार्ज एसआई बलजीत सिंह, सांझ केंद्र मटौर के इंचार्ज एएसआई दीदार सिंह, जिला सांझ केंद्र के साफ्टवेयर ट्रेनर एएसआई दविंदर सिंह नेगी, स्कूल प्रिंसिपल कविता अत्री, स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल चरण सिंह, पार्षद व मैनेजर अरुण शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के शुरू में जिला सांझ केंद्र के साफ्टवेयर ट्रेनर दविंदर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने लोगों की मदद के लिए तीन एप बनाई हैं। जो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है। इनमें पीपी सांझ, शक्ति और नॉ यॉर पुलिस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पीपी सांझ में गुमशुदगी की डीडीआर, अनटे्रस कॉपी, वेरीफिकेशन, पीसीसी, एनओसी, पासपोर्ट वेरीफिकेशन, गुमशुदा व्हीकल, व्यक्ति की एफआई आसानी से मिल सकती है। इसके नॉ यॉर पुलिस एप से सांझ केंद्र की जानकारी, अफसरों की सूची, तैनात पुलिस अधिकारी, पुलिस स्टेशन, पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम व पुलिस थानों का ब्योरा शामिल है।
नशों से दूर रहने का पढ़ाया पाठ
इस मौके जिला सांझ केंद्र के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज के दिनों में बेस्ट एथलीट थे। वहीं, यूनिवर्सिटी स्तर पर भी रनिंग में उनका रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना जिम जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वह फिजूल खर्च बंद करे। इतने पैसे उनकी पॉकेट में है। उसके हिसाब से भी वह जीवन जीए।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का पालन भी जरूरी
सांझ केंद्र सब डिवीजन एक के इंचार्ज ने एसआई बलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि वह अपने जीवन में ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इसके अलावा नशों से हमेशा दूर रहे। उन्होंने कहा कि किसी के पास नशा बेचने वाले के बारे में सूची है तो वह इसकी सूचना एसएसपी के फोन नंबर पर कॉल कर दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें 9111556000 पर कॉल करनी होगी। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
अच्छा नागरिक बनने का दिलवाया प्रण
स्कूल प्रिंसिपल कविता अत्री ने कहा कि हम क्या गलत या ठीक कर रहे हैं। इसके बारे में हमसे बढ़िया और कोई नहीं जान सकता है। ऐसे में हमें अपने खुद के अंदर झांकना होगा। साथ ही खुद सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। वहीं, समय का पालन करना चाहिए। आखिरी में उन्होंने बच्चों देश का अच्छा नागरिक बनने का प्रण दिलवाया।
किसी भी मुश्किल में शक्ति से ताकत
जिला सांझ केंद्र के साफ्टवेयर ट्रेनर एसआई दविंदर सिंह ने समागम में उपस्थित विद्यार्थियों और लोगों को कहा कि पुलिस की शक्ति एप हर व्यक्ति के लिए मददगार है। उन्होंने कहा कि उक्त एप में दस लोगों के नंबर एप में भरने होंगे। इसके बाद जब भी आप मुसीबत में आए तो हेल्प नंबर दबाना होगा। इसके बाद आपके मुश्किल में होने की सूचना का मैसेज दस लोगों व पुलिस को चला जाएगा। इसके अलावा आपकी लोकेशन भी चली जाएगी। इससे आपकी मदद हो पाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस के इमरजेंसी नंबर 100, 112 व 181 है। इसके अलावा बच्चों व औरतों की मदद के लिए 1091 व 1097 व जिला केंद्र के फोन नंबर 0172-2219282 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।
अमर उजाला का शानदार प्रयास
पार्षद अरुण शर्मा ने अमर उजाला के प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इनसे विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है।