फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ASI dies of gunshot wound in Mohali deployed at retired DGP residence

मोहाली में एएसआई की गोली लगने से मौत: रिटायर्ड डीजीपी के घर पर तैनात थे, सुबह छह बजे हुआ हादसा

Thu, 03 Sep 2026 03:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Thu, 03 Sep 2026 03:09 PM IST
सार

मोहाली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गोली किस हथियार से चली और किन परिस्थितियों में एएसआई को गोलियां लगीं, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
ASI dies of gunshot wound in Mohali deployed at retired DGP residence
एएसआई ओंकार सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी अर्पित शुक्ला के मोहाली स्थित आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह करीब छह बजे सेक्टर-85 स्थित वेव एस्टेट में हुई। मृतक की पहचान एएसआई ओंकार सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई ओंकार सिंह को करीब पांच गोलियां लगी थीं। घटना के बाद उन्हें तत्काल फेज-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोली किन परिस्थितियों में चली, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गोली किस हथियार से चली और किन परिस्थितियों में एएसआई को गोलियां लगीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह हादसा था, आत्महत्या या गोली किसी अन्य परिस्थिति में चली। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।


डीजीपी ने घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
डीजीपी अर्पित शुक्ला ने घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पंजाब पुलिस विभाग एएसआई ओंकार सिंह के परिवार के साथ खड़ा है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस की ओर से मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed