{"_id":"5ab951aa4f1c1be73f8b518d","slug":"81522094506-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क कूलर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्क कूलर की सौगात
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीकलां समेत कई गांवों को मिली मिल्क कूलर की सौगात
दो हजार लीटर की क्षमता वाले कूलर का विधायक के सलाहकार ने किया शुभारंभ
पांच घंटे तक दूध रखेगा ठंडा, 12 लाख रुपये की आई है लागत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
डेयरी के काम को ध्यान में रखकर गांव मछलीकलां में दूध सहकारी सभा में दो हजार लीटर क्षमता वाला मिल्क कूलर बीएमसी स्थापित किया गया। इससे दूध पांच घंटे तक ठंडा रहेगा और खराब भी नहीं होगा। इससे इलाके के लोगों को फायदा होगा। यह वेरका मिल्क प्लांट और नेशनल डेयरी विकास बोर्ड के संयुक्त सहयोग से संभव हो पाया है। इसका शुभारंभ वेरका मिल्क प्लांट के जनरल मैनेजर ऊधम सिंह और विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार व जिला कांग्रेस के महासचिव हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां ने किया।
इस मौके पर शर्मा ने बताया कि बीएसी 12 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। इसके लिए नेशनल डेयरी विकास बोर्ड की तरफ से छह लाख और मिल्क प्लांट की ओर से छह लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीएमसी का शुभारंभ विधायक को करना था, लेकिन वह विधानसभा का सत्र होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार पंजाब में हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि बीएमसी से गांव मछलीकलां, मछलीखुर्द, गिदड़पुर समेत आसपास के गांवों को फायदा होगा। इस दौरान जनरल मैनेजर वेरका मिल्क प्लांट मोहाली ने बताया कि बीएमसी दूध सहकारी सभा मछलीकलां ने निशुल्क मुहैया कराया गया है। इस कूलर मेें पांच घंटे तक दूध को ठंड रखा जा सकता है।
इस मौके पर प्लांट के डिप्टी मैनेजर एके शर्मा, डिप्टी मैनेजर जगसीर सिंह, एमपीसएस दिनेेश शर्मा, एमपीए जगविंदर सिंह, नरिंदर कुमार, धीरज, इंद्रजीत सिंह, मिल्क प्लांट यूनियन के प्रधान तरलोचन सिंह, मछलीखुर्द के प्रधान अमरीक सिंह, मछलीकलां के सरपंच बलराम शर्मा, पूर्व सरपंच राम सिंह, दूध सहकारी सभा मछलीकलां के प्रधान नेत्रपाल सिंह और जसविंदर सिंह मौजूद थे।