{"_id":"5e28aca08ebc3e4b5d67446e","slug":"80-million-cheated-by-doubling-of-money-mohali-news-pkl3640380200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगे 80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगे 80 लाख
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव खरड़ की एक महिला से एक व्यक्ति ने बीस दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 80 लाख रुपये ठग लिए हैं। दोगुने रुपये वापिस न मिलने पर पीड़ित महिला ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दर्ज करवाई है। एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी अमित मीरचंदानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि सन्नी एनक्लेव खरड़ 32-बी निवासी ऋचा रानी पत्नी शिव कुमार के संपर्क में सितंबर, 2019 में अमित मीरचंदानी संपर्क में आया। अमित ने ऋचा को अपने जाल में उलझाकर एक जैकपॉट स्कीम के बारे में बताया। जिसमें लगाई गई रकम बीस दिन में दोगुनी होकर वापिस बैंक खाते में आ जाती है। ऋचा ने अमित की बातों में आकर पहले एक लाख रुपये इस जैकपॉट स्कीम में लगाया। जो कि बीस दिन बाद दोगुना होकर दो लाख रुपये ऋचा रानी के बैंक खाते में आ गए। बीस दिन में अपनी रकम दोगुनी देखकर ऋचा को और लालच आ गया और उन्होंने धीरे-धीरे रकम बढ़ानी शुरू कर दी। बीस दिन बाद लगातार रकम वापिस आने से ऋचा का मीर चंदानी की जैकपॉट स्कीम पर विश्वास बन गया और उसने अपने जीवन भर की जमा पूंजी करीब 80 लाख रुपये इस जैकपॉट स्कीम में लगा दिए। इतनी बड़ी रकम लगाने के बाद जब बीस दिन बाद ऋचा के पैसे वापिस बैंक खाते में नहीं आए तो उसने अमित से फोन पर संपर्क किया। अमित पहले तो बहाने बनाता रहा और फिर उसने ऋचा का फोन सुनना तक बंद कर दिया। ऋचा ने अमित की पत्नी विजेता से जब फोन पर बात की तो उससे खुलासा हुआ कि उसके साथ बहुत बड़ी ठगी की गई है। ऋचा ने एसएसपी मोहाली को दी गई शिकायत में लिखा है कि यह उसके जीवन भर की जमा पूंजी थी। उसे अब अपने परिवार को पालने में परेशानी हो रही है। एसएसपी मोहाली ने ऋचा की शिकायत की जांच करने के बाद खरड़ सिटी के थानाध्यक्ष को मामला दर्ज करने के निर्देश दए हैं। खरड़ सिटी पुलिस ने अमित मीरचंदानी के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।