{"_id":"64653c39c15c6e5b3d042704","slug":"8-year-old-girl-molested-case-registered-against-absconding-accused-mohali-news-c-71-1-mli1002-710-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, फरार आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, फरार आरोपी पर केस दर्ज
Thu, 18 May 2023 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 18 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित बच्ची की मां के साथ शादी का झांसा देकर दोनों के साथ रह रहा था पटियाला निवासी आरोपी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोहाली। खरड़ पुलिस ने आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बब्बू बांसी निवासी गांव घग्घा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। वह पीड़ित बच्ची की मां के साथ शादी करने का झांसा देकर दोनोें के साथ रह रहा था।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति के साथ तलाक हो गया था। वह यहां एक निजी सोसायटी में अपनी आठ साल की बेटी के साथ रह रही है। करीब पांच-छह महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी बलजीत सिंह से हुई थी। वह उसकी कैब से अपने काम के लिए जाती थी। दोनों में बातचीत के दौरान उसके और बलजीत के बीच में शादी करने का समझौता हो गया था। इस पर दोनों के परिवार भी राजी हो गए थे। इस कारण वह अपनी बेटे के साथ आरोपी के साथ रहने लगी थी। अभी कुछ दिन पहले उसकी नाबालिग बेटी का घर में व्यवहार बदलता जा रहा था। वह सहमी-सी रहने लगी थी। जब उसने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने डरते हुए बताया कि बलजीत उसके साथ छेड़छाड़ करता है। यह सुनकर वह दंग रह गई और बेटी को साथ लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई। यहां पर उसकी बेटी ने पुलिस को बताया कि आरोपी बलजीत उसके साथ छेड़छाड़ कर गलत हरकतें करता है। मां-बेटी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार है।
बच्ची को देता था टांगे तोड़ने की धमकी
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बेटी को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को उसकी हरकतों के बारे में बताया तो वह उसकी टांगें तोड़ देगा। साथ ही कहता था कि वह किसी को कुछ भी बताएगी तो कोई उसकी बातों पर विश्वास नहीं करेगा।