{"_id":"608db9e68ebc3e8dc314bf97","slug":"8-people-died-due-to-corona-in-mohali-and-936-infected-mohali-news-pkl4121094155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी : मोहाली में कोरोना से आठ लोगों की मौत, 936 हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी : मोहाली में कोरोना से आठ लोगों की मौत, 936 हुए संक्रमित
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना की वजह से शनिवार को आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 936 लोग संक्रमित आए हैं। यह कोरोना काल में एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही जिले में कुल मौतों का आंकड़ा 600 को पार कर 603 पर पहुंच गया है। कोरोना से मौत के मामले में जिला ट्राइसिटी में सबसे आगे चल रहा है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को सलाह दी है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें। अगर इसी तरीके से केस बढ़ते रहे तो मजबूरी में उन्हें संपूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को जान गंवाने वाले लोगों के बारे में प्रशासन ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। सूत्रों की मानें तो यह मरीज मोहाली के अलावा बाहरी राज्यों से संबंधित हैं। वहीं, संक्रमित हुए 936 लोगों में अधिकतर मोहाली, खरड़, ढकोली और डेराबस्सी के हैं। इनमें डेराबस्सी के 91, ढकोली के 188, लालड़ू के 16, बूथगढ़ के 25, घडुआं के 82, खरड़ के 176, कुराली के 9, बनूड़ के 26 और मोहाली में 323 केस सामने आए।
इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 27506 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 37733 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी तरह 9170 संक्रमित संक्रिय मरीज है। बता दें कि जिले में ढकोली, ऊषा यार्न फैक्टरी डेराबस्सी को कटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह जीरकपुर के स्काइनेट एनक्लेव को माइक्रो कंटनेमेंट जोन घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
वही, सिविल सर्जन आदर्श पाल कौर ने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए लोगों को खुद ही अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि अगर हर व्यक्ति खुद को कोरोना से बचाकर रखेगा तो सभी बचे रहेंगे। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क जरूर पहनेें और हाथों को धोने या सैनिटाइज करने की आदत को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। वहीं, जो मरीज होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं, वह पूरी तरह आराम करें। अपने खाने-पीने का ख्याल रखें। ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें। अगर ऑक्सीजन का स्तर गिरता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर-104 पर सूचित करें। इस नंबर पर एंबुलेंस से लेकर हर तरह की डॉक्टरी सहायता मुहैया करवाई जाती है।