फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   78 CCTV cameras and 10 NVRs stolen from company warehouse

Mohali News: कंपनी गोदाम से 78 सीसीटीवी कैमरे, 10 एनवीआर चोरी

Wed, 26 Aug 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
78 CCTV cameras and 10 NVRs stolen from company warehouse
खरड़। स्थानीय मेगा मार्केट में स्थित एक कंपनी के गोदाम से अज्ञात चोरों ने 78 सीसीटीवी कैमरे, 10 एनवीआर और 6 स्क्रीन सहित अन्य सामान चुरा लिया। यह घटना 17 अगस्त को सुबह लगभग 3.50 बजे हुई। फेयर डील कंपनी एंटरप्राइजेज के मालिक हरप्रीत सिंह ने सदर खरड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। हरप्रीत सिंह सीसीटीवी कैमरों और निगरानी प्रणालियों का थोक व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका गोदाम मेगा मार्केट के तहखाने में है। जब वह गोदाम पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। सीपी+ और परमा कंपनियों के 78 सीसीटीवी कैमरे, 10 एनवीआर और एंडर कंपनी के 6 स्क्रीन गायब थे। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed