फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पसीने की लगा दी कमाई, टूटे आशियाने कहा जाए भाई

पसीने की लगा दी कमाई, टूटे आशियाने कहा जाए भाई

Wed, 13 Feb 2019 01:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
पसीने की लगा दी कमाई, टूटे आशियाने कहा जाए भाई
- बहलोलपुर में मकान गिराए जाने के बाद लोग आए आफत में
विज्ञापन

- लोगों ने कहा कि जब मकान बन रहे थे तो गमाडा ने क्यों नहीं रोका लोगों को
- अब लोगों ने गमाडा के खिलाफ संघर्ष की रणनीति को किया तैयार

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) द्वारा सोमवार को बहलोलपुर में गिराए गए 70 के करीब मकान में रहने वाले लोग आफत में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि खून पसीने की कमाई लगाकर घर बनाए थे, लेकिन गमाडा ने एक ही झटके में उनका सब बर्बाद कर दिया है। अब उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर उनका क्या बनेगा। वहीं, लोग इस मामले में आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस मामले में पंजाब हाउंसिग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही जरूरत पड़ी तो परिवार सहित पुडा भवन के बाहर संघर्ष करने से भी पीछे हटेंगे।

दिव्यांग दंपति को सता रहा घर टूटने का डर
इस मौके दिव्यांग कुसुम व धीर सिंह ने बताया कि उन्होंने साल 2018 में घर बनाया था। धीर सिंह ने बताया कि वह कंपनी में नौकरी करते हैं। मकान के लिए उन्होंने लाख रुपये का लोन लिया था। इसकी सारी किश्तें उनकी सैलरी में से कट रही है, लेकिन सोमवार को गमाडा ने एकदम आकर इलाके में तोड़ फोड़ कर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने जमीन की बाकायदा रजिस्ट्री करवाई है। सारे भुगतान किए हैं, लेकिन गमाडा की इस कार्रवाई ने परिवार को हिला दिया है। उन्होंने बताया कि अगर उनका मकान टूट जाता है तो वह कहा जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मकान अवैध थे, तो गमाडा ने बनते समय इन्हें क्यो नहीं रोका था।
विज्ञापन


अब किश्तें भरेंगे या किराए पर घर खरीदेंगे
संजय कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ के एक स्कूल में तैनात हैं। उन्होंने ढाई मरले का प्लॉट खरीदा था। साथ ही मकान बनाया था। उनका हर महीने करीब पंद्रह से अठारह हजार लोन की किश्त दे रहे हैं। लेकिन अब उनके घर तोड़ दिया है। ऐसे में वह रोड़ पर आ गए हैं। उनका आरोप है कि एक तो पहले अगर सबकुछ अवैध था, तो प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री क्यों होने दी गई। इसके अलावा गमाडा ने जब मकान बन रहे थे तो उस समय क्यो नहीं तोड़े। वहीं, उन्होंने कहा कि मकान तोड़ना तो किसी समस्या का हल नहीं था। गमाडा को चाहिए था कि मकानों को सील कर देता। उन्होंने बताया कि अब घर टूट गया है। ऐसे में वह कोई घर किराए पर लेंगे या किश्तें भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर अब उनके मकान का क्या बनेगा
नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले घर खरीदा था। उन्होंने बताया कि वह बाइक रिपेयर का काम करते हैं, लेकिन मकान टूट जाने से उनके सपने मिट्टी में मिल गए। अब वह इस जगह का क्या करेंगे। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।


लोगों के मकानों की मरम्मत करने का किया दावा
दूसरी तरफ मकान बनाने बिल्डर ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वह उनके मकानों की मरम्मत करवाकर देगा। इसके अलावा अपनी तरह से लोगों की हर मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed