फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्रस्तावित लीड मोहाली से

प्रस्तावित लीड मोहाली से

Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड मोहाली से
मार्केटों में रेहड़ी-फड़ी वालों के कब्जे देख कमिश्नर रह गए हैरान
विज्ञापन

फेज-सात की मार्केट में दौरा करते ही मुलाजिमों को तुरंत कार्रवाई को कहा
दुकानदारों को भी मार्केटों के बैक साइड से कब्जे हटाने के निर्देश
कुछ समय पहले ही दुकानदारों द्वारा निगम को दी गई थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर की विभिन्न मार्केटों में अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ी-फड़ी का मामला गर्मा गया है। सोमवार को निगम कमिश्नर संदीप हंस पूरी टीम को साथ लेकर निकले। इस दौरान मार्केटों में जाकर अवैध तरीके से लगी रेहड़ियों को देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने मौके पर ही निगम की टीम को अवैध रेहड़ियां हटाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने मार्केटों में पीछे दुकानदारों द्वारा किए कब्जों पर कार्रवाई के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
नगर निगम के कमिश्नर संदीप हंस, ज्वाइंट कमिश्नर अवनीत कौर समेत अधिकारियों की टीम सबसे पहले फेज-7 में पहुंची। इस दौरान कमिश्नर रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए कब्जों को देखकर हैरान रह गए। उनका कहना था कि इससे तो मार्केट की सूरत ही खराब हो गई है। ऐसा लग ही नहीं रहा कि यह कोई बड़ी मार्केट है। इसके तुरंत बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए कब्जे हटाए। कमिश्नर मार्केट के जब बैक साइड में पहुंचे तो टीम ने देखा कि दुकानदारों ने वहां पर जेनरेटर रखे हुए हैं। इसके अलावा दुकानदारों ने कब्जा भी कर रखा है। उन्होंने मुलाजिमों से कहा कि इन कब्जों को जल्द हटाया जाए। जो नियमों को नहीं मानता है, उनकी पर्ची तक काटी जाए।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले ही मार्केेेेटों में लगने वाली रेहड़ी-फड़ी वालों से आहत होकर दुकानदारों ने नगर निगम को पत्र लिखा था। उनका कहना था कि रेहड़ी-फड़ी वालों के कारण उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है, लेकिन निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने को मजबूर होना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में हो चुका है स्ट्रीट वेंडर सर्वे
मोहाली शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट करने के लिए स्ट्रीट वेंडर सर्वे हो चुका है। इसमें करीब नौ रेहड़ी-फड़ी वाले सामने आए थे। इसके लिए नगर निगम ने कई जोन भी बनाए थे। हालांकि जोन का विरोध शुरू हो गया था, जिसके बाद यह काम बीच में ही रुक गया था। इसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


दुकानदार बोले-लाइनिंग भी करवाई जाए मार्केट में
दुकानदारों की मांग है कि नगर निगम शहर की मार्केटों में लाइनिंग करवाई जाए। जिससे सही तरीके से पार्किंग में गाड़ियां खड़ी होंगी। वहीं दूसरी तरफ मार्केटों में लगने वाली रेहड़ियों पर भी लगाम कसेगी। रोजाना पार्किंग को लेकर होने वाले झगड़े भी रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed