{"_id":"63f6793b3ca27c12e1081a44","slug":"676-lakh-cheated-from-former-bank-manager-in-the-name-of-returning-recharge-money-mohali-news-c-16-1-69135-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रिचार्ज के पैसे लौटाने के नाम पर पूर्व बैंक मैनेजर से ठगे 6.76 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रिचार्ज के पैसे लौटाने के नाम पर पूर्व बैंक मैनेजर से ठगे 6.76 लाख
विज्ञापन
रिचार्ज के पैसे लौटाने के नाम पर पूर्व बैंक मैनेजर से ठगे 6.76 लाख
11-12 फरवरी को किया गया रिचार्ज रहा था असफल, पैसे वापस लेने को कस्टमर केयर पर दी थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। 20 फरवरी को एक पूर्व बैंक मैनेजर से एक शातिर ठग ने फोन पर 6.76 लाख रुपये ठग लिए गए। शातिर ने 15 ट्रांजेक्शन करके 5.35 लाख क्रेडिट कार्ड और 1.41 लाख रुपए डेबिट कार्ड से निकाले गए हैं। इस मामले में पीड़ित पवन कुमार सहगल ने बैंक में शिकायत देकर कॉर्ड्स ब्लॉक करवा दिए हैं। वहीं डीएसपी (साइबर) को भी लिखित में शिकायत दी है लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित पवन कुमार सहगल निवासी फेज-9 ने 11-12 फरवरी को ऑनलाइन एप के जरिये रिचार्ज करवाया था। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसे लेकर पीड़ित ने टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत करके पैसे वापस करने के लिए शिकायत की थी। फिर 20 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और उस व्यक्ति ने अपनी पहचान उक्त टेलिकॉम कंपनी के कर्मचारी राहुल के रूप में देते हुए शिकायत का जिक्र किया। पीड़ित के मुताबिक उस शख्स को शिकायत और ट्रांजेक्शन्स की पूरी जानकारी थी। उस शख्स ने पीड़ित को फोन में एक स्क्रीन शेयरिंग एप और एक अन्य एप डाउनलोड करने के लिए कहा। फिर टेलिकॉम कंपनी के ही किसी अन्य नंबर पर कॉल करके अपने कार्ड के आखिरी चार अंक डालने के लिए कहा और देखते ही देखते उसके डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से कुल 6.75 लाख रुपये निकाल लिए गए।
शिकायत के लिए नहीं लगा 1930 नंबर
लाखों रुपये की ठगी होने की शिकायत जब पीड़ित पवन कुमार के बेटे संदीप कुमार ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करने की कोशिश की तो कॉल आईवीआर से आगे नहीं बढ़ी। मंगलवार रात वह स्थानीय थाने गए तो उन्हें वहां से साइबर सेल से संपर्क करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने ई-मेल के जरिये शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारी या दुकानदार की मिलीभगत का शक
शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें शक है कि कस्टमर केयर के किसी कर्मचारी या उस दुकानदार ने उनकी शिकायत का सारा विवरण उस शातिर को दिया होगा जिससे उन्हें पूरा मामला साझा किया था। इस विवरण की मदद से ही उसने उन्हें भरोसे में लेकर ठगी को अंजाम दिया।
बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से नकदी निकलना हैरानी की बात
शिकायतकर्ता ने बताया कि शातिर ठग ने उनके डेबिट कार्ड से 20 हजार रुपये नकदी एटीएम से भी निकाली है जबकि उनका डेबिट कार्ड उनके ही पास था। उन्हें हैरानी है कि बिना डेबिट कार्ड के शातिर ने एटीएम मशीन से पैसे कैसे निकलवाए।