फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   671 people found newly infected in Mohali, now 3,221 cases are active

मोहाली में 671 लोग नए संक्रमित मिले, अब सक्रिय हैं 3,221 केस

Tue, 11 Jan 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
671 people found newly infected in Mohali, now 3,221 cases are active
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और लगातार तीसरा दिन है जब 600 से ज्यादा लोग एक दिन में संक्रमण का शिकार हुए हैं। आलम यह है कि बीते कुछ दिनों के दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या ने तीन हजार से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को 671 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। जबकि राहत की खबर यह है कि 26 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि कोरोना धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है और सोमवार से 60 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का काम शुरू किया गया है और किशोरों का टीकाकरण 3 जनवरी से किया जा रहा है। इसलिए लोगों से अपील है कि सरकारी अस्पताल में जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं और जिनको दूसरा टीका नहीं लगा है वह लगवा लें। जिले में अभी तक 72,388 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, इनमें से 68,090 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के चलते 1,077 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और सोमवार को आए केसों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़कर 3,221 हो गई है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। सोमवार को आए मामलों में मोहाली से 352, खरड़ से 118, ढकोली से 82, बूथगढ़ से 43, डेराबस्सी से 16, कुराली से 15, बनूड़ से 12 और लालड़ू से 8 केस शामिल हैं। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed