फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   62-year-old man dies in road accident

Mohali News: सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Tue, 10 Jun 2025 11:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
62-year-old man dies in road accident
मोहाली। फेज-1 के डिप्लास्ट चौक के पास हुए एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत सिंह ग्रीन एनक्लेव बलौंगी निवासी के रूप में हुई है। जसवंत सिंह को जम्मू कश्मीर एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने टक्कर मारी थी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में होंडा सिटी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है। मृतक के परिजन विदेश में रहते हैं। उन्हें मामले की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि जसवंत सिंह का खराद का कारोबार है। उसने शाहीमाजरा में छोटी वर्कशाप खोली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed