फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेसी हुए राजा मोहाली

अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेसी हुए राजा मोहाली

Sun, 05 May 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेसी हुए राजा मोहाली
मोहाली। लोकसभा चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही शहर की राजनीति गर्मा गई है। शनिवार शाम को यूथ अकाली दल के सीनियर नेता राजा कंवरजोत सिंह मोहाली व उनकी पत्नी अकाली दल पार्षद जसप्रीत कौर मोहाली ने अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस का दामन थाम लिया। कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने उनके घर पहुंचकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद फेज-2 में एक समागम हुआ, जिसमें कांग्रेस के सीनियर नेता आनंद शर्मा, कांग्रेस लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब के उम्मीदवार मनीष तिवारी व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो इससे अकाली दल के उम्मीदवार को नुकसान हो सकता है, क्योंकि परिवार का इलाके में रसूख बढ़िया है। इतना ही नहीं अकाली दल बीजेपी के प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी उन्हीं के वार्ड के रहने वाले हैं। राजा कंवरजोत के पिता जत्थेदार अमरीक सिंह मोहाली की गिनती अकाली दल के पुराने सीनियर नेताओं में होती है। हालांकि काफी समय से वह अकाली दल के प्रोग्राम में दिखना बंद हो गए थे। अकाली दल की सीनियर लीडरशिप से परिवार काफी नाराज था। इतना ही नगर निगम में अकाली दल बीजेपी काबिज है, लेकिन इसके बाद भी पार्षद जसप्रीत की सुनवाई उचित तरीके से नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed