{"_id":"5c54a2a4bdec22116d2d7d73","slug":"61549050532-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों को मिलेगी नगर निगम की सुविधाएं ---नोट शहर के लिए बड़ी खबर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों को मिलेगी नगर निगम की सुविधाएं ---नोट शहर के लिए बड़ी खबर है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम एरिया में आती रिहायशी सोसायटियों को सुविधाएं देने पर हुआ फैसला
काफी समय से इस चीज की चल रही थी मांग, दी गई मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम के एरिया में आने वाली सहकारी रिहायशी सोसायटीज व बिल्डरों द्वारा बनाई सोसायटीज में रहने वाले लोगों को अब नगर निगम द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं मिल पाएंगी। इससे करीब पचास हजार लोगों को सीधे रूप में फायदा होगा। आने वाली हाउस की मीटिंग में सोसाइटी में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव लाया जाएगा। इस संबंधी नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह की तरफ से अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही इस संबंधी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक हाउस की मीटिंग अकाली पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने कहा कि मोहाली शहर लगभग पूरी तरह से बस चुका है। इसमें काफी संख्या में सहकारी रिहायशी सोसायटीज है। इनसे नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स समेत अन्य सभी टैक्स वसूलता है, लेकिन इन सोसायटीज को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इन सोसायटीज में रहने वाले लोग खुद पैसे इकट्ठा कर इलाके का विकास करवाते हैं। जबकि यह गलत है। उक्त लोग शहर के नागरिक है। ऐसे में उन्हें यह सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
इस पर अन्य पार्षदों ने पटवारी के पक्ष में अपना सहयोग किया, जिसके बाद नगर गिगम के मेयर ने अधिकारियों को आदेश दिए है कि अगली मीटिंग में जितनी भी सोसायटीज अपने इलाके में उनकी सूची और उनमें करवाए जाने विकास कार्यों का प्रस्ताव लाया जाए। ताकि इलाके का उचित तरीके से विकास करवाया जा सके।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि इस पहले इस संबंधी कुछ समय पहले बीजेपी के पार्षद अशोक झा ने भी निकाय विभाग को पत्र लिखा था। दूसरी और मंत्री एवं विधायक ने इस संबंधी निकाय विभाग के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा था। इसके बाद सिद्धू ने नगर निगम के कमिश्नर को इस संबंधी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।