फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आतिशबाजी व्यापारियों पर सख्त हुआ प्रशासन,

आतिशबाजी व्यापारियों पर सख्त हुआ प्रशासन,

Fri, 02 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी व्यापारियों पर सख्त हुआ प्रशासन,
नियमों को ताक में रखकर चल रही कई दुकानों को करवाया बंद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। आतिशबाजी बेचने और चलाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी हिदायतों की पालना के लिए वीरवार को जिला प्रशासन की टीम ने शहर का दौरान किया। टीम ने शहर में आतिशबाजी बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए सभी दुकानों को बंद करवा दिया। एसडीएम खरड़ विनोद कुमार बंसल और डीएसपी दीप कमल के नेतृत्व वाली जिला प्रशासन की सिविल और पुलिस वाली टीम ने आज शहर में अचानक दौरा किया। टीम ने देखा कि मोरिंडा रोड और बडाली रोड पर थोक व्यापारियों की दुकानें खुली थीं। जबकि कई दर्जन अन्य दुकानें पिछले दो दिनों से पहले ही बंद पड़ी थीं। इसी दौरान टीम ने शहर के मोरिंडा रोड और बडाली रोड पर चल रही आतिशबाजी की दुकानों की जांच की। इसी दौरान एसडीएम विनोद बंसल ने दुकानों के लाइसेंस देखे और आतिशबाजी की बिक्री और भंडारण के संबंध में जारी हिदायतों और नियमों की पालना के लिए किए प्रबंध देखे। टीम ने किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए किए जाने वाले प्रबंध भी देखे। कुछ दुकानदारों के लाइसेंस और कुछ की ओर से सुरक्षा सहित अन्य प्रबंधों और नियमों में मिली कमियों को लेकर अधिकारियों की टीम ने शहर में चल रही आतिशबाजी की दुकानों को बंद करवा दिया।

बाजार पूरी तरह से रहा बंद
जिला प्रशासन की ओर से दुकानों को ताले लगाकर पुलिस मुलाजिमों को दुकानों के आगे पहरे पर बैठा दिया। इसी दौरान पहली बार आज शहर में आतिशबाजी का व्यापार बिलकुल बंद रहा। आज प्रशासन की सख्ती ने अवैधतौर पर खुली दुकानों के अतिरिक्त थोक व्यापारियों की दुकानें भी बंद करवा दी। एसडीएम बंसल ने नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने तथा बनती कार्रवाई करने की हिदायत की।
विज्ञापन


व्यापारियों का एक दल एसडीएम को सौंपा
इसी दौरान शहर में कई-कई वर्षों से आतिशबाजी की स्टालें लगाने वाले शहर वासियों का दल एसडीएम को नगर काउंसिल दफतर में मिला। सीनियर कांग्रेसी जसवीर सिंह राणा और दिनेश गौतम के नेतृत्व वाले वफद ने प्रशासन से आतिशबाजी बेचने के लिए कुछ दिनो का समय दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि वे लाखो रुपये इस व्यापार में लगा चुके हैं। बिक्री ना होने देने कारण उनका काफी आर्थिक नुकसान होगा। एसडीएम विनोद कुमार बंसल ने कहा कि किसी प्रकार की छूट देने से साफ इंकार करते हुए कहा कि आतिशबाजी संबंधी माननीय अदालत की ओर से जारी आदेशों की पालना करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने चार को स्टालें लगाने के लाइसेंस जारी किए हुए हैं वे निर्धारित जगहों और शर्तों के अनुसार ही आतिशबाजी बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है एसडीएम
एसडीएम विनोद कुमार बंसल ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना यकीनी बनाने के लिए ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दुकानदार को किसी भी सूरत में नियमों को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की यह कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके एसएचओ सिटी हिम्मत सिंह के अतिरिक्त नगर काउंसिल और पुलिस के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।


फोटो 1-कुराली में आतिशबाजी की दुकान पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम विनोद कुमार बंसल और डीएसपी दीप कमल।
फोटो 2-कुराली में आतिशबाजी की स्टाले लगाने वाले दुकानदार एजसडीएम के साथ बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed