{"_id":"60638d788ebc3e59281acfc4","slug":"602-chalan-in-mohali-on-holi-mohali-news-pkl408771776","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुड़दंग पड़ा भारी, 602 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हुड़दंग पड़ा भारी, 602 के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी सिटी में होली के दिन पुलिस मुस्तैद रही। वाहनों पर हुड़दंग मचाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 602 लोगों के चालान काटे गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में जगह-जगह नाके लगाए गए थे। इन नाकों पर पुलिस ने यातायात नियमों के साथ बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई की।
बता दें कि होली पर सुरक्षा के मद्देनजर मोहाली में यातायात पुलिस सहित 1000 से ज्यादा मुलाजिम तैनात थे। शहर की सड़कों पर दिनभर पुलिस घूमती हुई दिखाई दी। शराब के ठेकों के आसपास शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
सुबह से ही एसपी ट्रैफिक ने खुद मोर्चा संभाला हुआ था। उनके नेतृत्व में चालान काटने के साथ लोगों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई और मास्क भी बांटे गए। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 427 व बिना मास्क घूमने वाले 175 लोगों के चालान काटे।