{"_id":"6ad534921de9fcd0350e36bf","slug":"devotees-performed-kanjak-pujan-on-ashtami-in-kurali-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1153593-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कुराली में अष्टमी पर भक्तों ने किया कंजक पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कुराली में अष्टमी पर भक्तों ने किया कंजक पूजन
विज्ञापन
कुराली। 18 अक्तूबर। मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा भक्तों ने कंजक पूजन के साथ की। मंदिरों के अलावा घर-घर कंजक पूजन किया गया।
नवरात्र में व्रत रखने वालों ने कंजक पूजन के साथ अपने व्रत खोले। अष्टमी पूजन के लिए आज भक्तों ने हलवा, पूरी, चने और अन्य पकवान बनाए। उन्होंने कंजक को भोग लगाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कंजक को विदा करते समय विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए गए। आठवें नवरात्र पर मंदिरों में मां महागौरी की पूजा श्रद्धा के साथ हुई। कई मंदिरों में भी पूजा अर्चना करके कंजकों को भोजन करवाया गया। अरुण कुमार ने कहा कि मां भवानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कन्याओं का सम्मान पूजन जरूरी है।