फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   60-year-old man hangs the noose,

60 साल के व्यक्ति ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट के आधार पर तीन पर केस

Wed, 25 Dec 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
60-year-old man hangs the noose,
लालड़ू। सैनी विहार कॉलोनी में एक दुकानदार ने सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। बगल के स्टोर में छत की हुक से नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी की। मौके से बरामद सुसाइड नोट में दुकानदार ने मकान पर कब्जा जमाए हुए पति-पत्नी समेत तीन लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने दुकानदार के साले के बयान पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लालड़ू मंडी का रहने वाला पुनिंदर सिंह पुन्नी (60) पुत्र अमर पुन्नी सिंह सैनी विहार में करियाने की दुकान करता था। उसकी पत्नी और बेटा इंग्लैंड गए हुए हैं और वह अकेला रहता था। उसका शव सोमवार रात करीब 9 बजे दुकान के बगल वाले स्टोर में हुक से लटका पाया गया। तफ्तीश अफसर सब-इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि मौके से बरामद सुसाइड नोट में उसने पंजाबी में लिखा है कि उसका लालड़ू मंडी में एक मकान है। इसका समझौता कराने वालों में गुरजीत सिंह, उसकी पत्नी सुखविंदर कौर और कृष्ण चंद सैनी सभी वासी मोगा ने मिलकर कब्जा जमा लिया है। वे कब्जा छोड़ने की बजाय उसे परेशान कर रहे हैं और इसी के चलते वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। वे वहां से निकल चुके हैं। शव डेराबस्सी सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिवार के आने पर पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed