फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   57 lakhs cheated on the pretext of getting UK work permit

Mohali News: यूके का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर 57 लाख ठगे

Thu, 22 Feb 2024 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
57 lakhs cheated on the pretext of getting UK work permit
मोहाली। यूके का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर कीरतपुर साहिब के तीन लोगों से 57 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में फेज-11 थाना पुलिस ने सेक्टर-67 स्थित इमीग्रेशन कंपनी के संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान एचसी इमीग्रेशन कंसल्टेंट कंपनी के संचालक चिरागजोत, पार्टनर त्रिशा, सौरभ और कुणाल के रूप में हुई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी कर रही है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर वरमा सिंह ने बताया कि आरोपियों ने तीनों शिकायतकर्ताओं से 19-19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस को दी शिकायत में कीरतपुर के रहने वाले गुरदीप सिंह, राज किशन और अंकित ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-67 में एचसी इमिग्रेशन कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी प्रबंधकों ने उन्हें कार्यालय में आकर मिलने के लिए कहा और यूके का वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर 19-19 लाख रुपये की मांग की। तीनों शिकायतकर्ताओं ने 19-19 लाख रुपये दे दिए लेकिन आरोपियों ने न तो उनका वर्क परमिट दिलाया और न ही उनके पैसे वापस किए। परेशान होकर पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed