फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   55-year-old man dies after being hit by an unknown vehicle

Mohali News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Fri, 14 Apr 2023 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 14 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
55-year-old man dies after being hit by an unknown vehicle
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन


डेराबस्सी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डेराबस्सी तहसील में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मामले की जांच कर रहे मुकेश कुमार राणा ने बताया कि गांव रानी माजरा हाल निवासी जसवंत सिंह का पुत्र गुरमेल सिंह (55) सरदारपुरा कॉलोनी लालडू मंडी का रहने वाला था। जो लंबे समय तक डेराबस्सी तहसील में निजी तौर पर टाइपिस्ट का काम करता था। बुधवार शाम वह डेराबस्सी तहसील में अपना काम खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर लालड़ू के लिए निकला था। वह अकेला मोटरसाइकिल चला रहा था। जब वह एचपी पेट्रोल पंप के पास सेठी बाबा गांव जवाहरपुर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। जिससे गुरमेल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र परविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए के केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed