फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   52 year old farmer dies in collision between tractors

Mohali News: ट्रैक्टरों की भिड़ंत में 52 वर्षीय किसान की मौत

Sat, 20 Apr 2024 07:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 20 Apr 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
52 year old farmer dies in collision between tractors
अनाज मंडी में फसल बेचकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालडू। गांव जोला कलां से ज्योली गांव वाली लिंक रोड पर आपस में टकराए दो ट्रैक्टरों में से एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 52 वर्षीय बिरजा सिंह पुत्र राज सिंह निवासी गांव टरडक के तौर पर बताई है। मृतक किसान फसल बेचकर ट्रैक्टर पर घर लौट रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है।

जानकारी मुताबिक हंडेसरा थाने के एएसआई जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा के बेटे विजय कुमार पुत्र राज सिंह गांव टरडक ने शिकायत में बताया कि उसके चाचा का लड़का 52 वर्षीय बिरजा सिंह पुत्र राज सिंह निवासी गांव टरडक अनाज मंडी से गेहूं की फसल बेचने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था और वह उसके पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहा था। गांव जोलाकलां से ज्योली लिंक रोड पर पहुंचा तो ज्योली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे ओवरटेक किया। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर टकरा गए और उसके भाई का ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में उसका भाई बिरजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक गुरदीप सिंह निवासी जोला कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed