फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नगलिया और सोहाली के लोगों बरसातों में भी नहीं टूटेगा पंजाब से संपर्क

नगलिया और सोहाली के लोगों बरसातों में भी नहीं टूटेगा पंजाब से संपर्क

Wed, 13 Feb 2019 01:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
नगलिया और सोहाली के लोगों बरसातों में भी नहीं टूटेगा पंजाब से संपर्क
अब नगलिया और सोहाली के लोगों का बरसातों में नहीं टूटेगा पंजाब से संपर्क
विज्ञापन

- नगलिया-सोहाली के बीच सिसवां नदी पर बनने वाले पुल का कैबिनेट मंत्री विजेंद्र सिंगला ने किया शिनलान्यास
- पुल पर 6.25 करोड़ रुपयों की आएगी लागत, एक वर्ष में बनकर होगा तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। पंजाब के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री विजेंद्र सिंगला ने गांव नगलिया-सोहाली के बीच आती सिसवां नदी पर 6.25 करोड़ रुपयों की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस पुल को एक वर्ष के भीतर बना लिया जाएगा। इस संबंधी गांव नगलिया में करवाए गए समागम के दौरान सिंगला ने खरड़ की सड़कों ही नुहार बदलने की घोषणा की। बता दें कि बरसातों के दौरान नदी में पानी बढ़ने से दोनों गांवों का संपर्क पंजाब से टूट जाता था।
जिला परिषद मेंबर यादविंद्र सिंह बन्नी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए इस समागम में सिंगला ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब की सड़कों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया था। कैप्टन अमरिंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के राज में अब पंजाब की लिंक सड़कों की हालत सुधारी जा रही है। सिंगला ने घोषणा की कि वह कंग द्वारा दिए आदेशों अनुसार हलके की सेवा में हर समय उपस्थित रहेंगे और किसी भी काम के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि पिछली सरकार ने हलका खरड़ को विकास के पक्ष से पूरी तरह से अनदेखा किया था। यादविंद्र ने हलके की समस्याओं और मांगों संबंधी जानकारी दी। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत सिंह नगलिया और सरपंच गुरपाल कौर के नेतृत्व में समूह पंचायत मेंबरों ने कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। मौके पर यूथ कांग्रेस हलका खरड के प्रधान राणा कुशलपाल, ब्लॉक समिति के मेंबर मेहर सिंह घड़ौली, बलवीर सिंह, लाभ सिंह, बलविंद्र सिंह, कृपाल सिंह, जगजीत सिंह, संत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन : सिसवां नदी पर बनाए जाने वाले पुल का शिलान्यास करते मंत्री विजेंद्र सिंगला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed