फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50 people got corona infected in the district, 117 were cured

जिले में 50 लोग हुए कोरोना संक्रमित, 117 ठीक हुए

Thu, 17 Feb 2022 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
50 people got corona infected in the district, 117 were cured
मोहाली। जिले में बुधवार को 50 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि 117 लोग ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही अब जिले में 436 मरीज सक्रिय हैं। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों को नसीहत दी है कि कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करते रहें। क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसके साथ ही 15 से अधिक उम्र के लोग पहले के आधार पर टीकाकरण करवाएं। तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली से 4, डेराबस्सी से 5, लालड़ू से एक, बूथगढ़ से एक, घडुआं से दो, खरड़ से नौ, कुराली से तीन और मोहाली के 25 केस शामिल हैं। हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई, जो कि बड़ी राहत की बात है। बता दें कि जिले में अब तक 95293 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं और इनमें से 93713 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि 1144 लोगों की मौत चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed