{"_id":"69a5f81c67795dfa540484b6","slug":"45-thousand-cheated-by-changing-debit-card-victim-caught-the-accused-by-keeping-vigil-outside-atm-booth-mohali-news-c-71-1-mli1010-139813-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेबिट कार्ड बदलकर 45 हजार ठगे, पीड़ित ने एटीएम बूथ के बाहर निगरानी रखकर आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेबिट कार्ड बदलकर 45 हजार ठगे, पीड़ित ने एटीएम बूथ के बाहर निगरानी रखकर आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
मोहाली। एटीएम मशीनों पर कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना फेज-3बी2 मार्केट की है। 23 वर्षीय युवक से चालाकी से डेबिट कार्ड बदलकर 45 हजार रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। हालांकि सतर्कता के चलते आरोपी को कुछ दिन बाद उसी एटीएम के बाहर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस को दी शिकायत में अमन कुमार ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त से उधार रुपये मांगे थे। दोस्त ने अपने पिता का डेबिट कार्ड और पिन उसे दे दिया।
अमन जब फेज-3बी2 स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने पहुंचा तो एक अज्ञात युवक भी केबिन में आ गया और उसे बातों में लगाने लगा। इसी दौरान अमन के मोबाइल पर फोन आ गया और उसने बात-बात करते खाते से पांच हजार रुपये निकाले। वह एटीएम के बाहर निकलने का इंतजार करने लगा इसी बीच कैबिन में खड़े युवक ने उसे बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड कब बदल लिया उसे पता ही नहीं चला। अमन ने वापस जाकर कार्ड दोस्त को वापस कर दिया। करीब 20 मिनट बाद दोस्त ने फोन कर बताया कि उसके पिता के खाते से 45 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया है। कार्ड की जांच करने पर पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति का कार्ड है। इसके बाद तुरंत संबंधित बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया गया।
ठगी का एहसास होने के बाद अमन ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को पकड़ने की ठान ली। वह रोजाना उसी एटीएम बूथ के बाहर निगरानी करता रहा। कुछ दिन बाद उसने उसी युवक को संदिग्ध हालात में देखा। पहचान पक्की होने पर उसने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी की पहचान विदांश के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम का इस्तेमाल करते समय पूरी सतर्कता बरतें और किसी अनजान व्यक्ति को केबिन में प्रवेश न करने दें।