फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में अब फिर लगेंगे सुरक्षा गेट, एसएसपी ने पार्षदो से मीटिंग में रखा सुझाब

मोहाली में अब फिर लगेंगे सुरक्षा गेट, एसएसपी ने पार्षदो से मीटिंग में रखा सुझाब

Sat, 09 Mar 2019 01:05 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में अब फिर लगेंगे सुरक्षा गेट, एसएसपी ने पार्षदो से मीटिंग में रखा सुझाब
चोरी-लूट को रोकने के लिए लगाए जाएं गेट
विज्ञापन

एसएसपी ने मोहाली नगर निगम के पार्षदों के सामने रखा प्रस्ताव
कहा- अगर कालोनियों में गेट लगते हैं तो चोरी व स्नैचिंग की वारदात रुकेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिले के रिहायशी एरिया में बढ़ रही चोरी व लूट की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का थिंक टैंक पूरी प्लानिंग से जुट गया है। इसी कड़ी में एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को नगर निगम के पार्षदों से मीटिंग की। मीटिंग में शहर के विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ। एसएसपी ने रिहायशी एरिया के लोगों की सुरक्षा के लिए कालोनियों व सोसायटियों के लिए गेट लगाए जाने का प्रस्ताव पार्षेदों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि गेट लगाने के अलावा उन पर चौकीदार तैनात किए जाएं। साथ ही रात को सभी गेटों को बंद करके एक गेट से पूरे फेज में एंट्री की जाए ताकि वारदात को रोका जा सके। मीटिंग में ट्रैफिक समस्याओं को लेकर भी मंथन हुआ।
जिक्रयोग है कि नगर निगम मोहाली ने कई साल पहले पूरे शहर में एक प्राइवेट कंपनी के सहयोग से पीपीपी मोड पर लोहे के गेट लगाए थे जोकि रात को बंद हो जाते थे। इसी बीच फेज-3बी2 में रात को गेट खोलने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद व्यक्ति ने गेट कीपर की हत्या कर दी थी। इसके बाद यह प्रोजेक्ट फेल हो गया था। साथ ही नगर निगम ने बाद में गेट हटवा दिए थे।
विज्ञापन

---बॉक्स
50-50 घर मिलकर रखें चौकीदार
एसएसपी ने कहा कि रिहायशी एरिया, कामर्शियल एरिया व मार्केट की सुरक्षा काफी अहम है। एसएसपी ने मीटिंग में सलाह दी कि वह 50-50 घरों के पीछे एक चौकीदार रखें। मार्केटों में भी जरूरत अनुसार चौकीदार रखने को यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
गाड़ियों के लिए शुरू हो टोकन नंबर
शहर के धार्मिक स्थानों में गाड़ियां चोरी होने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। एसएसपी ने सलाह दी कि धार्मिक स्थानों की कमेटियों से मीटिंग की जाए। साथ ही पार्किंग में टोकन सिस्टम चालू करवाया जाए ताकि श्रद्धालुओं के वाहनों को सुरक्षित बनाया जा सके। इस तरह मार्केट में गाड़ियों की पार्किंग के लिए जायज रेट पर पर्ची सिस्टम लागू किया जाए।
---बॉकस
किरायेदारों की वेरिफिकेशन की जाए
एसएसपी ने पार्षदों से अपील की कि वह अपने इलाकों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नुमाइंदों से तालमेल करके मकान मालिक व पीजी मालिक को ब्रीफ करें। साथ ही लोग अपने किराएदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन करवाएं। साथ ही उनका रिकॉर्ड रखें।
---बॉक्स
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पुलिस का सहयोग करें। साथ ही ट्रैफिक वायलेशन करने वालों के बारे में पुलिस को सूचित किया जाए।

---बॉक्स
कैमरे लगाने का भी दे डाला सुझाव
पब्लिक को जागरूक करने के लिए एसएसपी ने कहा कि मेन चौक व मार्केट में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पब्लिक को जागरूक किया जाए। उनके इलाके में कोई भी संदिग्ध घुमता नजर आता है तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने सौ नंबर के अलावा 112 नंबर भी शुरू किया है। वहां पर भी यह जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed