फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नयागांव की फोटो सहित खबर

नयागांव की फोटो सहित खबर

Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नयागांव की फोटो सहित खबर
सीवरेज पाइप टूटने से नयागांव में गंदगी सड़कों पर, प्रशासन नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन

प्लाटों में इकट्ठा हो रहा गंदा पानी, बीमारियां फैलने की आशंका
लोगों की दलील- कई बार अधिकारियों को दे चुके हैं शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव। गोबिंद नगर नयागांव वार्ड नंबर 4 में सीवरेज पाइप टूट जाने से गंदगी फैली हुई है लेकिन नगर काउंसिल इसकी सुध नहीं ले रही। इतना ही नहीं कुछ एरिया में सीवरेज पाइप टूटने से गड्ढे बन गए हैं जिस कारण वहां तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है। लोगों का कहना है कि उनके घरों के पास एक प्लाट की बाउंड्री टूटने के बाद सीवरेज का पानी उसमें जमा होने से बीमारियां फैलने की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में कई बार नगर काउंसिल को मौखिक और लिखित शिकायत दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त ईओ ने जब समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो सेहत मंत्री पंजाब, डायरेक्टर हेल्थ डिपार्टमेंट पंजाब, डीसी मोहाली, एग्जीक्यूटिव नयागांव एमसी को भी पत्र दे चुके हैं लेकिन प्रशासन इस ओर आंखें मूंद कर बैठा है।
जिक्रयोग है कि इसी वार्ड में कुछ समय पहले डेंगू की चपेट में आने से 17 साल के लड़के की जान चली गई थी लेकिन उसके बाद भी प्रशासन हरकत में नहीं आया। निवासियों ने बताया कि नगर काउंसिल की प्रधान बीबी बलजिंदर कौर को भी इस बारे में कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन उनकी तरफ से हर बार यहीं आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही समस्या हल हो जाएगी परंतु लगभग आठ-नौ महीने से अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या को हल नहीं किया गया तो इन सबके विरुद्ध एक फाइल रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम के पास शिकायत देंगे।
विज्ञापन

-----बॉक्स
गंदा पानी प्लाटों और सड़कों में भरा रहता
रजिंद्र सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले यहां पर सीवरेज पाइप डालने का काम किया गया था लेकिन उसके बाद से यहां पर कई जगहों पर सीवरेज पाइप लीकेज के कारण और पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने से सड़कों के बाहर पानी एकत्रित हो जाता है। इससे गंदा पानी प्लाटों और सड़कों पर एकत्रित होने से बीमारियां पैदा हो सकती हैं। इस संबंधी कई बार उच्च अधिकारियों समेत वार्ड के एमसी को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक हालात ज्यों के त्यों ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----बॉक्स
अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे
हीरा लाल ने बताया प्रशासनिक अधिकारियों को मोहल्लावासी कई बार मौखिक और लिखित तौर पर शिकायत दे चुके हैं। एक बार हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने यहां पर वाहवाही बटोरने के लिए सिर्फ नाममात्र दौरा भी किया। नगर काउंसिल के रजिस्टर में शिकायत दो बार दर्ज करवा चुके हैं। इसके बाद भी हमारी समस्या को अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया।

----बॉक्स
हालात काफी खराब, नहीं ले रहा कोई सुध
उमेद सिंह वार्ड निवासी ने बताया कि अक्तूबर में अपने सरकारी मकान चंडीगढ़ सेक्टर-7 से यहां पर रहने आए थे। तब से यहां के हालात बहुत बुरे हैं। इस संबंधी कई बार वार्ड के एमसी और नयागांव काउंसिल के अधिकारियों के पास जा चुके हैं लेकिन यहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। यहां तक कि उन्होंने कहा स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया है। इस बार शिकायत पत्र एसडीएम के पास भेजा जाएगा। अगर उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उच्च अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed