फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   4.09 crore cheated in the name of getting 52 acres of land, case registered against five

Mohali News: 52 एकड़ जमीन दिलवाने के नाम पर 4.09 करोड़ ठगे, पांच पर केस दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
4.09 crore cheated in the name of getting 52 acres of land, case registered against five
नयागांव। गांव सिंगारीवाला में कॉलोनी काटने के लिए 52 एकड़ जमीन दिलवाने का वादा कर 4.09 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंधी नयागांव थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान तलविंदर सिंह काहलों, डॉ. कंवलजीत सिंह, अजीत वत्स, चरणजीत सिंह और रमेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एरसिमप्रीत सिंह बाजवा निवासी न्यू चंडीगढ़ ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच साल से रियल एस्टेट का काम कर रही है। न्यू चंडीगढ़ में हो रहे विकास को देखते हुए उसने वहां प्रोजेक्ट लगाने की सोची। इसके बाद स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर से बात की तो इस दौरान उक्त आरोपी तलविंदर सिंह काहलों से मुलाकात हुई। उसके संपर्क में बाकी सभी आरोपी थे। उन्होंने इकट्ठे होकर गांव शिंगारीवाला में 52 एकड़ जमीन दिलवाने का वादा किया। उन्होंने शिंगारीवाला के सरपंच शरणजीत सिंह से मुलाकात करवाई। इसके बाद उन्होंने जमीन के सौदे में विभिन्न तारीखों में अब तक 4.09 करोड़ रुपये लिए, लेकिन अब तक कोई रसीद नहीं दी। इसके अलावा अब तक रजिस्ट्री भी नहीं करवाई। इसके बाद डीएसपी ने जांच करके रिपोर्ट दी और उसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed