{"_id":"5f53fa3c8ebc3e3683518d46","slug":"37-year-old-man-arrested-for-molesting-a-nine-year-old-girl-sent-to-14-day-custody-mohali-news-pkl386973122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ में 37 साल का व्यक्ति गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ में 37 साल का व्यक्ति गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत में भेजा
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने मुबारिकपुर निवासी एक 37 वर्षीय व्यक्ति को नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान रणजीत सिंह राणा निवासी मुबाकिरपुर के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को ही अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाया है जिसकी रिपोर्ट आने तक चौकी में ही रखा गया है। मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा ने कहा कि अगर आरोपी की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसको जेल भेज दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने शिकायत दी थी कि 28 अगस्त को आरोपी उसकी बेटी को बुरी नीयत से बाइक पर बिठा कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ छेड़छाड़ की थी।