फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   35,000 stolen from wedding ceremony at Zirakpur resort; case registered

Mohali News: जीरकपुर रिसॉर्ट में शादी समारोह से 35 हजार रुपये की चोरी, केस दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
35,000 stolen from wedding ceremony at Zirakpur resort; case registered
जीरकपुर। मास्टर फार्म्स स्थित अजलिया रिसॉर्ट में एक विवाह समारोह के दौरान चोरी की घटना सामने आई है। एक महिला की कार का शीशा तोड़कर करीब 35 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चुरा लिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




चेन्नई की राम्या श्री ने जीरकपुर पुलिस को शिकायत दी है। वह वर्तमान में सेक्टर-115, खरड़-लांडरां रोड पर रहती हैं। राम्या श्री 21 सितंबर को अपने देवर के विवाह समारोह में शामिल होने अजलिया रिसॉर्ट पहुंची थीं। रात करीब साढ़े दस बजे उनका बैग स्वागत कक्ष में टेबल के पास रखा था। बाद में रिसॉर्ट मैनेजर पीएस बेदी ने बैग सुरक्षा कक्ष में रखवा दिया, जो उन्हें वापस मिल गया। राम्या श्री ने इसके बाद अपना बैग कार में रखकर वाहन बंद कर दिया था।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी

22 सितंबर की रात करीब 12:19 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पार्किंग में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी टॉर्च से कई वाहनों को देखता नजर आया। उसने राम्या श्री की कार का पिछला शीशा तोड़ा और बैग से 35 हजार रुपये, शगुन व गिफ्ट कार्ड चुरा लिए। राम्या श्री ने फुटेज में आरोपी के पास चाकू होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने रिसॉर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed