फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   32 thousand cheated in the name of buying mobile on OLX

ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 32 हजार

Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
32 thousand cheated in the name of buying mobile on OLX
डेराबस्सी। स्थानीय साधू नगर कालोनी के निवासी को ओएलएक्स पर पुराना मोबाइल फोन बेचना महंगा पड़ गया। एक ठग ने मोबाइल फोन खरीदने के बहाने धोखे से शिकायतकर्ता और उसकी बुआ के गुगल-पे खाते से 32 हजार रुपए उड़ा लिए हैं। शिकायतकर्ता साधू नगर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अजय कुमार ने बताया कि उसने अपना एक पुराना मोबाइल फोन बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। इसके बाद उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसका पुराना मोबाइल 12 हजार रुपये में खरीदने का सौदा किया। इसके बाद व्यक्ति ने अजय के खाते में गुगल-पे से 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद उसकी ओर से बकाया दो हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए अजय को भेजे गए एक कोड को स्कैन करने के लिए कहा। अजय ने जब कोड को स्कैन किया तो उसके खाते में से दो 12 हजार रुपए उड़ गए। उसने व्यक्ति को पूछा तो उसने कहा कि गलती से उसके खाते में पैसे आ गए हैं और वह अब ट्रांसफर कर रहा है, लेकिन कोई तकनीकी समस्या आने के कारण पैसे वापिस ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। इसके बाद व्यक्ति ने अजय से दूसरे ग़गल-पे खाते की मांग की तो अजय ने अपनी बुआ के गुगल-पे का खाता नंबर दे दिया। अजय ने बताया कि आरोपी ने उसकी बुआ के गुगल-पे खाते में से भी कोड स्कैन करने के बहाने दो बार में 30 हजार रुपए उड़ा लिए। अब आरोपी ठग फोन नहीं उठा रहा है। शिकायतकर्ता अजय ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और आरोपी का मोबाइल नंबर भी नोट करवा दिया है। जब इस केस के बारे में थाना प्रभारी सतिंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा ने कि मामला उनके ध्यान में नहीं है और मैं इसको दिखवाता हूं, इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed