फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पानी को तरसे नयागांव वासी, 9 मई से बैठेंगे मरणव्रत पर

पानी को तरसे नयागांव वासी, 9 मई से बैठेंगे मरणव्रत पर

Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
पानी को तरसे नयागांव वासी, 9 मई से बैठेंगे मरणव्रत पर
नयागांव। नयागांव के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई सहीं न होने के कारण लोगों में अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा फूटने लगा है। जिसके चलते लोगों में हाहाकार मच गया है। पानी की किल्लत से परेशान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने जल विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। जल विभाग की लापरवाही के कारण लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि 9 मई से अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया है। इस बाबत पंजाब सरकार के संबंधित अधिकारियों को तिथि 27 मई को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए सीनियर सिटीजन के सचिव परस राम, रोशन लाल, समाज सेवी महावीर सिंह, हषवर्धन, वरिन्द्र कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा जल विभाग को पानी के बिल एडवांस में जमा करवाने के बाद भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पानी कई दिनों तक नहीं आता और कई बार बहुत लो प्रेशर में पानी आता है। जल विभाग के एसडीओ और जेई को बार बार बताने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गृहिणियों ने बताया पानी न आने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर में बीमार बुर्जगों और छोटे स्कूली बच्चों की देखभाल में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कई बार पानी के टैंकर मंहगे दामों पर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है। जिसकी वजह से घर की आर्थिक स्थिति डगमगा जाती है। इस वजह से आम लोगों पर एक तरफ से पानी के बिल की एंडवास में अदायगी करने के बाद भी डबल से ज्यादा मार पड़ रहीं है। इस मामले में तरसेम लाल शर्मा ने बताया जब तक जल विभाग द्वारा पानी की सप्लाई नहीं दी जाती तब तक अनिश्चित काल मरणव्रत पर बैठे रहेंगे। लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि इस संघर्ष के दौरान किसी तरह से तरसेम लाल शर्मा को नुकसान हुआ तो इसके जिम्मेदार जिला प्रशासन और पंजाब सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed