फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में उन्नीस अप्रैल तक लोग बनवा पाएंगे वोट

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मोहाली में उन्नीस अप्रैल तक लोग बनवा पाएंगे वोट

Tue, 16 Apr 2019 10:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में उन्नीस अप्रैल तक लोग बनवा पाएंगे वोट
सांकेतिक तस्वीर
मोहाली में जिन लोगों ने अब तक भी अपना वोट नहीं बनवाया है, ऐसे लोगों को निर्वाचन कार्यालय ने बड़ी राहत दी है। ऐसे लोग अब 19 अप्रैल तक अपने वोट बनवा पाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के अलावा निर्वाचन कार्यालय में जाकर भी वोट बनाने की सुविधा दी जाएगी। यह जानकारी सोमवार को डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी गुरप्रीत कौर सपरा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लिए भारतीय चुनाव कमीशन के पोर्टल www.nvsp.in पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है। जब पोर्टल पर अप्लाई हो जाएगा। इसके बाद उसकी सूचना जिले के तहसीलदार चुनाव के पास चली जाएगी। बीएलओ वेरिफिकेशन करेंगे। सारी प्रक्रिया होने के बाद वोट बनाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सपरा ने बताया कि www.nvsp.in पोर्टल सारे नागरिकों को वोटर सूची में अपना नाम तलाशने, ऑनलाइन फार्म जमा करवाने, अर्जी का स्टेट चेक करने, मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज करवाने और जवाब हासिल करने में सहायक है। इतना ही नहीं यह पोर्टल बूथ लेवल अधिकारियों, चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों व जिला निर्वाचन अफसरों से संपर्क करने में भी सुविधा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जारी जानकारी वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप या 1950 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके ली जा सकती है। 1950 हेल्पलाइन नंबर पर एसएमएस भेजा जा सकता है। इसके अलावा नई वोट बनाने के लिए फार्म नंबर छह भरने के लिए जिले के एसडीएम दफ्तरों, बीडीपीओ दफ्तर, सेवा केंद्र व फर्द केंद्रों में 16 से 18 अप्रैल तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed