{"_id":"5c59ddcdbdec2256ab4e63c3","slug":"31549393357-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर घग्गर रेलवे स्टेशन नजदीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिकपुर घग्गर रेलवे स्टेशन नजदीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। हरिद्वार से किसी चाय वाले दुकानदार की मारपीट से बचने के लिए एक आठ वर्षीय का बच्चा भाग कर मुबारिकपुर घग्गर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया है। मासूम बच्चा घग्गर रेलवे स्टेशन के नजदीक लावारिस हालत घूम रहा था, जिस दौरान पास के गांव त्रिवेदी कैंप निवासियों ने उसे पनाह देते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मामले की जानकारी देते त्रिवेद्वी कैंप के सरपंच मनजीत सिंह काला ने बताया कि बीती शाम रेलवे स्टेशन के पास एक आठ साल का बच्चा लावारिस हालत में घूम रहा था। जिसको गांव के अनुज नाम के व्यक्ति की तरफ से अपने घर लाया गया। बच्चे ने अपना नाम मोहन बताते बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है और उसके भाई बहन उसे हरिद्वार छोड़ गए थे। वहां वह बीते दो साल से एक चाय वाली दुकान पर काम करता था। उसने आरोप लगाया कि चाय वाला व्यक्ति उस के साथ मारपीट करता था जिस से तंग आ कर वह रेल गाड़ी में बैठ कर यहां भाग आया। उसने बताया कि उसके मां बाप व अन्य रिश्तेदारों का कोई ठिकाना नहीं है। अनुज की तरफ से मामले की जानकारी पंचायत को दी और पंचायत की तरफ से मामला मुबारिकपुर पुलिस के ध्यान में लाया गया है।
तस्वीर -घग्गर रेलवे स्टेशन नजदीक मिला बच्चा सरपंच मनजीत सिंह काला और दूसरे गांव वासियों के साथ।
विज्ञापन
तस्वीर -घग्गर रेलवे स्टेशन नजदीक मिला बच्चा सरपंच मनजीत सिंह काला और दूसरे गांव वासियों के साथ।