{"_id":"60a574dc8ebc3e7fff613d89","slug":"31-thousand-rupees-deducted-from-bank-account-after-clicking-on-the-link-on-the-phone-mohali-news-pkl4138789163","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी : फोन पर आया लिंक.. क्लिक करते ही बैंक खाते से उड़ गए 31 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी : फोन पर आया लिंक.. क्लिक करते ही बैंक खाते से उड़ गए 31 हजार रुपये
विज्ञापन
खरड़। लोगों के बैंक खातों से आए दिन ऑनलाइन ठगी कर उनको हजारों रुपये की चपत लगाई जा रही है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार अभी तक इसका हल नहीं निकाल पाई है।
एक ताजा मामला सामने आया है कि मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल घडुआं की एक कर्मचारी के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगों ने 31,770 रुपये गायब कर दिए। पीड़ित मनजिंदर कौर ने बताया कि वह अस्पताल में हेड कैशियर है और उनका पंजाब नैशनल बैंक की शाखा घल्लू जिला फाजिल्का में खाता है। मंगलवार दोपहर उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज से लिंक भेजा गया। उसने मैसेज चेक किया और गलती से उस लिंक पर क्लिक कर दिया। बस इसी गलती के कारण साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते में जमा पूरी रकम दो बार निकाल ली। उन्हें पता ही नहीं लगा कि यह लिंक ऑनलाइन ठगी के लिए भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि ठगों ने पहले 1770 रुपये निकाले और फिर 30 हजार रुपये निकाल लिए। मनजिंदर कौर ने पुलिस थाना घडुआं और जिला पुलिस प्रमुख को लिखित में शिकायत दे दी है।