फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   308 students received degrees, with the highest placement package of 29 lakh rupees

Mohali News: 308 छात्रों को मिली उपाधियां, प्लेसमेंट में 29 लाख का सर्वाधिक पैकेज

Sun, 19 Oct 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
308 students received degrees, with the highest placement package of 29 lakh rupees
मोहाली। फार्मा संस्थान नाइपर में 16वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें 308 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपाधियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं, युगल सिकरी, आरपीजी लाइफ साइंसेज, विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रो. दुलाल पांडा, कार्यकारी अध्यक्ष एवं निदेशक नाइपर मोहाली ने की। इस साल 85% से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट संस्थान परिसर में हुआ, जिसमें उच्चतम पैकेज 29 लाख रहा।
विज्ञापन




इस बार स्वर्ण पदक एमटेक (फार्म.) की सेनगुप्ता देबजानी देबदत्ता और एमबीए (फार्म.) की दिव्या त्रेहन को दिया गया। इसके अलावा 11 छात्रों को रजत पदक से सम्मानित किया गया। कुल उपाधि प्राप्तकर्ताओं में 7 पीएचडी, 178 एमएस (फार्म), 26 एम फार्म, 29 एमटेक (फार्म), 20 एमटेक (मेडिकल डिवाइसेस) और 48 एमबीए (फार्म) के छात्र शामिल थे। सभी छात्र पारंपरिक भारतीय परिधान में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि युगल सिकरी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और सफलता के टिप्स दिए। डॉ. रघुवंशी ने भी दीक्षांत भाषण में नवाचार, उद्यमिता और व्यक्तिगत नैतिकता के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन


आर कोड युक्त डिजिटल प्रमाणपत्र किए प्रदान
नाइपर ने इस बार क्यूआर कोड युक्त डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किए, जिससे छात्रों को प्रमाणपत्र कहीं भी और कभी भी दिखाने और सत्यापित करने की सुविधा मिलेगी। प्रो. पांडा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अब ये छात्र वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय का हिस्सा बन गए हैं और भारत को फार्मास्युटिकल इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed