{"_id":"6009e7028ebc3e2e670a7675","slug":"30-candidates-decleared-by-kulwant-singh-of-azad-group-mohali-news-pkl4014641101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलवंत सिंह ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर मंत्री पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलवंत सिंह ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर मंत्री पर बोला जुबानी हमला
विज्ञापन
मोहाली। शहर में पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में बने आजाद ग्रुप ने अपनी 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें 16 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही आजाद ग्रुप की ओर से दावा किया गया है कि उनका ग्रुप इस बार चुनाव में बहुमत हासिल करेगा और सत्ता में आने के बाद शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाया जाएगा। वहीं, इस दौरान पूर्व मेयर एवं आजाद ग्रुप के प्रधान कुलवंत सिंह ने सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला।
उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्घू ने मोहाली शहर के विकास में हमेशा ही रुकावट पैदा की है। उन्होंने शहर की वार्डबंदी को लेकर भी उन पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोग आजाद ग्रुप के पक्ष में मतदान कर सेहत मंत्री एवं उनकी मंडली से लोगों को राहत दिलाएंगे।
वीरवार को आजाद ग्रुप के प्रधान कुलवंत सिंह ने अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए कहा कि भले ही सेहत मंत्री एवं हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्घू ने पिछले कार्यकाल के दौरान मोहाली शहर के विकास की चलती गाड़ी को भले ही ब्रेक लगाकर खड़ा करने की कोशिश की है। लेकिन 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में लोग आजाद ग्रुप के पक्ष में मतदान करेंगे। इसके साथ ही मंत्री और उनकी भ्रष्ट मंडली से शहर को निजात दिलाएंगे। कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मेयर रहते हुए पांच साल तक मोहाली में विभिन्न विकास कार्य करवाए हैं। इसी तरह शहर में विकास कार्यों की यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि बलबीर सिंह सिद्घू ने अपने हितों के लिए जिस तरह सेक्टरों और गांवों के टुकड़े-टुकड़े करके वार्डबंदी की है। उससे शहर के लोग बुरी तरह से नाराज हैं। इसके साथ ही शहर के विकास की जगह अपने व्यक्तियों के विकास की उनकी नीति को नकार देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले अकाली दल ने 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसके बाद अकाली दल में बगावत हो गई थी और अकाली दल के नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया था और आजाद ग्रुप बनाकर चुुनाव लड़ने का फैसला लिया था।
सेहत मंत्री ने रोके 200 कामों के प्रस्ताव, हम करवाएंगे पास
आजाद ग्रुप के एजेंडा के बारे में बोलते हुए पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने कहा कि शहर के विकास कार्य बिना भ्रष्टाचार के जारी रहेंगे। वहीं, शहर के विकास के लिए पास किए गए जो 200 कामों के प्रस्ताव सेहत मंत्री सिद्घू ने रुकवा दिए थे, वह पास करवाए जाएंगे। अपनी उपलब्धियों के बारे में उन्होंने कहा कि शहर के पार्क, सड़कें, पार्किंग, सफाई, सीवरेज, सेहत के लिए जिम, साफ-सुथरा पानी, स्ट्रीट लाइटों के विकास को बिना किसी रुकावट से जारी रखा जाएगा। शहर के लिए नई सीरवेज और पानी की लाइन शुरू करवाई, जो कि निर्माणाधीन है।
रोके गए यह प्रोजेक्ट सेहत मंत्री पर पड़ेंगे भारी
पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने बताया कि वह जो विकास कार्यों के प्रोजेक्ट लेकर आए थे, उनमें सबसे ज्यादा जरूरी शहर में आधुनिक प्रूनिंग मशीन लाकर पेड़ों की छंटाई करना, गैस पाइप लाइन, सिटी बस सर्विस, गमाडा के अधीन आते सेक्टरों के मंहगे पानी के बिलों को नगर निगम में लाना और शहर की सोसायटीज का अन्य शहर की तरह विकास करने संबंधी प्रस्ताव लेकर आए थे। लेकिन सेहत मंत्री ने इन प्रोजेक्ट पर काम करवाने के लिए मदद करने के बजाय इनहें रुकवाने की कोशिश की है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। वहीं, शहर के लोग इन सुविधाओं से वंचित हैं।
कुलवंत सिंह ने कहा कि अब वह निकाय चुनाव में जीत हासिल करके बहुत जल्द यह रुके हुए प्रोजेक्ट शुरू करवाकर लोगों को इसका फायदा पहुंचाएंगे। इसके लिए उन्होंने आजार ग्रुप बनाकर अपनी टीम तैयार की है और सभी पूरी तन्मयता से काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने जो उम्मीदवार घोषित किए हैं वह इसका जवाब शहर का विकास करवाकर देंगे।
आजाद ग्रुप के यह उम्मीदवार देंगे विरोधियों को टक्कर
वार्ड नंबर एक - हरमनदीप कौर
वार्ड नंबर आठ - इंद्रजीत सिंह खोखर
वार्ड नंबर नौ - सरबजीत कौर मान
वार्ड नंबर दस- परमजीत सिंह काहलों
वार्ड नंबर 11 - भूपिंदरपाल कौर
वार्ड नंबर -14 - जगतार सिंह बैदवान, कुंभड़ा
वार्ड नंबर 16- बीएन कोटनाला
वार्ड नंबर 18- उपिंदरप्रीत कौर गिल
वार्ड नबर 21- अंजली सिंह
वार्ड नंबर 22 - हरचेत सिंह
वार्ड नंबर 23- दिलप्रीत कौर आहलुवालिया
वार्ड नंबर 24 - चन्नण सिंह
वार्ड नंबर 26- रविंदर सिंह कुंभड़ा
वार्ड नंबर 28- रमनप्रीत कौर कुंभड़ा
वार्ड नंबर 29- राजिंदर कौर कुंभड़ा
वार्ड नंबर 30- जसबीर कौर अतली
वार्ड नंबर 31 - रजनी गोयल
वार्ड नंबर 32- सुरिंदर सिंह रोडा
वार्ड नंबर 33 - हरजिंदर कौर सोहाना
वार्ड नंबर 34- सुखदेव सिंह पटवारी
वार्ड नंबर 36 - रोमेश प्रकाश कंबोज
वार्ड नंबर 38 - सरबजीत सिंह समाना
वार्ड नंबर 39- करमजीत कौर
वार्ड नंबर 42- कुलवंत सिंह
वार्ड नंबर 45 -ऊमा शर्मा
वार्ड नंबर 47 -मोनिका शर्मा
वार्ड नंबर 48 - राजिंदर प्रसाद शर्मा
वार्ड नंबर 49 - हरजिंदर कौर
वार्ड नंबर 50 - गुरमीत कौर