फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   2800 players from all over the country will show their stamina in badminton tournament

Mohali News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में देश भर से 2800 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
2800 players from all over the country will show their stamina in badminton tournament
चंडीगढ़। अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुकाबले 11 से 18 जून तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें देश भर के 2800 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन पहले दिन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित करेंगे। वहीं, इसके समापन दिवस पर 18 जून को पुरस्कार समारोह में हरियाणा के राज्पाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस संबंधी सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में वीरवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि यह मुकाबले अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में खेले जाएंगे। इनमें सिंगल, डबल्स, मिक्स डबल्स के मैच आयोजित होंगे। इस टूर्नामेंट में 11 जून से क्वालिफाइंग मुकाबले होंगे और इसके बाद मैन ड्रा के मैच आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहुंचेंगे तकनीकी अधिकारी
इस टूर्नामेंट में कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अकेले हरियाणा से सबसे अधिक 220 बैडमिंटन खिलाड़ी खेलेंगे। कुल 2800 एंट्री आ चुकी है। चंडीगढ़ से 50 खिलाड़ी एंट्री दे चुके हैं। वहीं, मणिपुर से भी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। टूर्नामेंट में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया से 60 तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य मैच रैफरी की भूमिका विजय जोशी निभाएंगे।
विज्ञापन

ईनामी राशि मिलेंगी
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। इसमें सभी वर्गों के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों के बीच छह लाख रुपये की ईनामी राशि बांटी जाएगी। वहीं, अंडर-15 लड़के और लड़कियों और अंडर-17 लड़के और लड़कियों की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफियां बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed