फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   28-year-old married woman dies under suspicious circumstances in Mubarakpur

Mohali News: मुबारकपुर में संदिग्ध हालात में 28 वर्षीय विवाहिता की मौत

Thu, 11 May 2023 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 11 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
28-year-old married woman dies under suspicious circumstances in Mubarakpur
मुबारकपुर में संदिग्ध हालात में 28 वर्षीय विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने पति और ससुर परिवार पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। मुबारकपुर इलाके में संदिग्ध हालत में एक 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुखविंदर कौर पत्नी गुरजंट सिंह निवासी मुबारकपुर के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर जहरीली चीज खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुबारकपुर पुलिस को शिकायत देकर उसके पति और ससुर परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका दो बच्चों में एक दो साल का और दूसरा नौ महीने का है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि सुखविंदर कौर की चार साल पहले गुरजंट सिंह से शादी हुई थी। गुरजंट एक निजी फैक्टरी में काम करता है। कनौड़ गांव निवासी लड़की के पिता बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसका पति व ससुराल वाले परेशान करते थे। उनकी बेटी ने कई बार उनसे शिकायत की। मंगलवार की रात गुरजंट का फोन आया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है उल्टी कर रही है। उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले गए थे यहां से जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह सुनकर मृतका के परिजन मुबारकपुर पहुंच गए और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

कोट
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतका के पिता के बयान पर मामले की जांच की जा रही है। -एएसआई लखविंदर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed